{"_id":"6a6107cb9a51fc9fac08e608","slug":"video-kanpur-congress-workers-stopped-using-ropes-and-barricades-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर रोके गए कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर रोके गए कांग्रेसी
दोपहर में कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला और तमाम कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर तिलक हाॅल में एकत्र हुए। शाम चार बजे संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और सरकार विरोधी तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े। कोतवाली चौराहे पर एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने वहीं नारेबाजी करते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीपी को सौंपा। वरिष्ठ नेता मदन मोहन शुक्ला, भानु द्विवेदी, सतीश दीक्षित, संतोष पाठक, राजीव द्विवेदी, शक्ति पांडेय, आनंद वर्मा, शीलू यादव आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।