Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Young man reached watch merchant's shop on Abulen, demanded extortion of Rs 1 crore in the name of Baddo, beaten by mob
{"_id":"6a610c0f7889f849140421fe","slug":"video-young-man-reached-watch-merchants-shop-on-abulen-demanded-extortion-of-rs-1-crore-in-the-name-of-baddo-beaten-by-mob-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आबूलेन पर घड़ी कारोबारी की दुकान पर पहुंचा युवक, बद्दो के नाम से मांगी एक करोड़ रंगदारी, भीड़ ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आबूलेन पर घड़ी कारोबारी की दुकान पर पहुंचा युवक, बद्दो के नाम से मांगी एक करोड़ रंगदारी, भीड़ ने धुना
मेरठ। आबूलेन पर बुधवार को घड़ी कारोबारी नितेश अग्रवाल से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। एक युवक नशे की हालत में बाइक से घड़ी कारोबारी के पास पहुंचकर उससे कहा कि एक करोड़ की रकम नहीं मिली तो अंजाम सही नहीं होगा। साथ ही रंगदारी मांगने वाले युवक ने पांच लाख के इनामी कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो का नाम लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके से आरोपी महवाला किठौर निवासी रोहित त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस के मोहनपुरी विकासपुरी निवासी नितेश अग्रवाल और नीरज अग्रवाल की आबूलेन पर घड़ी की दुकान है। साथ में फाइनेंस का भी बड़ा काम है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक पर सवार होकर एक युवक नितेश अग्रवाल की दुकान पर पहुंचा। उसने नितेश अग्रवाल से कहा कि एक करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। बदन सिंह बद्दो को यह रकम भेजनी है, समय और दिन बता दिया जाएगा। कारोबारी ने डायल 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। तब तक आसपास के दुकानदारों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ा। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। सदर बाजार पुलिस की जांच में पता चला कि युवक नशे में था। उसे शराब पीने को पैसे चाहिए थे, इसलिए उसने बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर रंगदारी मांग ली। पूछताछ में सामने आया कि युवक किठौर के महवाला का रहने वाला रोहित त्यागी है। रोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शराब पीने से के लिए पैसे चाहिए थे। वह खुद मांगता तो कोई पैसे नहीं देता। इसलिए बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर रकम मांगी गई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।