{"_id":"6a6100f97889f849140421ed","slug":"video-booth-level-conference-inaugurated-in-kosikalan-in-mathura-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बूथ स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बोले- मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बूथ स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बोले- मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान
मथुरा के कोसीकलां में प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है। प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य अपने बूथ पर कमल खिलाना होना चाहिए। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने की आवश्यकता है। कैबिनेट मंत्री बुधवार को राजमार्ग स्थित पृथ्वी पैलेस में छाता विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शुभारंभ मंत्री, आगरा महानगर अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख शोभाराम शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुदिता शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौक पर तरुण सेठ, डाॅ. अमर सिंह पौनिया, वीरेंद्र कटारा, प्रेम सिंह, विनय उपाध्याय, विजय शर्मा, पवन शर्मा, विवेक चौधरी, दीपक बडगूजर, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।