Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
Congress took out a symbolic funeral procession for Education Minister Dharmendra Pradhan in Almora.
{"_id":"6a60fe34594146d3c109c52d","slug":"video-congress-took-out-a-symbolic-funeral-procession-for-education-minister-dharmendra-pradhan-in-almora-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अल्मोड़ा में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अल्मोड़ा में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा
अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:00 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चक्का जाम भी किया। उनका कहना था कि देशभर में परीक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मामलों ने छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। ऐसे में केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, निष्पक्ष परीक्षाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को नैतिक आधार पर पद छोड़ देना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं आती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के अलावा तारा चंद्र जोशी, अमर बिष्ट, अमरजीत सिंह भाकुनी, देव सिंह कनवाल, गोपाल चौहान, मनोज वर्मा, परितोष जोशी, राधा बिष्ट, शोभा जोशी, किरण आर्य, प्रीति बिष्ट, फेमिना खान, जया जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।