NEET Row: पेपर लीक मुद्दे पर खरगे का पीएम मोदी पर हमला, कहा- संसद में बयान दें, एकतरफा मन की बात न करें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में बयान देने की मांग की। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों से माफी मांगने और पुलिस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें और छात्रों से माफी मांगें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कांग्रेस प्रमुख ने कहा- प्रधानमंत्री जी संसद आने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। उन्होंने मांग रखी कि सरकार पहले छात्रों से माफी मांगे और उन लोगों पर सख्त कार्रवाई करे जिन्होंने छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का आदेश दिया था। खरगे ने साफ किया कि इन कदमों के बाद ही विपक्ष शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं।
जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर Statement देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफ़ा “मन की बात” नहीं करनी होती !! @narendramodi जी,
विज्ञापन विज्ञापन
आज संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। पहले छात्रों से माफ़ी माँगिए और… — Mallikarjun Kharge (@kharge) July 24, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो संदेश में क्या कहा?
गुरुवार रात जारी वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में पेपर लीक से जुड़े विधेयक के मसौदे पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते में इस बिल को पेश किया जाएगा और इसे जल्द से जल्द पास कराने की कोशिश होगी।
ये भी पढ़ें: अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश: सरकार से मिले तीन लिखित आश्वासन, मानी गईं ये मांगें
प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है और यह लाखों छात्रों व अभिभावकों के लिए बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि नीट मामले के सामने आने के बाद से पिछले ढाई महीनों में कई कड़े कदम उठाए गए हैं। दोषियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी छात्रों का साल खराब होने से बचाना था, इसलिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल करके 22 लाख छात्रों के लिए तुरंत दोबारा परीक्षा आयोजित की गई।
Mr. Modi, our students are demanding Dharmendra Pradhan’s resignation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
Don’t insult their intelligence with this pathetic midnight video.
1. Sack Pradhan.
2. Punish those who beat students.
3. Apologise https://t.co/7SLB6pQqZx
राहुल गांधी का तीखा प्रहार
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुख्य सवाल को पूरी तरह टाल दिया है। राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री को देर रात जारी ऐसे वीडियो के जरिए देश के छात्रों की समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए।