Live
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष का हंगामा; लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई और राज्यसभा की 2 बजे तक स्थगित
Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। आज भी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित क दिया गया। वहीं, राज्यसभा में इस चर्चा जारी है। पढ़िए पल-पल की लाइव अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित
विपक्ष के नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। अब लोकसभा की अगली बैठक 27 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे होगी।हम चर्चा नहीं करेंगे, तो देश में नहीं जाएगा सही संदेश: रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, मैंने आज एक बार फिर केसी वेणुगोपाल जी से अनुरोध किया है कि जब हम सभी इस बात से सहमत हैं कि नीट पर चर्चा होनी चाहिए, तो हमें चर्चा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिया है। सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है और चर्चा की मांग की है। अगर हम चर्चा नहीं करेंगे तो देश में सही संदेश नहीं जाएगा।Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए।#WATCH | Congress President and LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge joins all Opposition MPs in their protest demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/ZpzPs3X7Hp
— ANI (@ANI) July 24, 2026
राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
संसद सत्र के पांचवें दिन 12 बजे दोबारा संसद की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन भी विपक्ष ने राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया। पेपर लीक के मुद्दे पर हंगामे के चलते उच्च सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।राज्यसभा सभापति ने कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान और अटूट साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया।#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 24, 2026
Rajya Sabha Chairman @CPR_VP pays tribute to the brave heroes of the Kargil War, honouring their supreme sacrifice and unwavering courage on the occasion of Kargil Vijay Diwas. #KargilVijayDiwas #RajyaSabha #IndianArmedForces #Tribute @VPIndia pic.twitter.com/sv9APi5vUa
लोकसभा अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान और अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया।लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।संसद की कार्यवाही शुरू
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।पेपर लीक मामले पर केंद्र ने कहा- छात्रों के साथ न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह छात्रों को न्याय दिलाने और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर बताया कि उन्होंने और जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और छात्रों की चिंताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।जितेंद्र सिंह ने लिखा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम जी से मुलाकात की और छात्रों की चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की। सरकार की ओर से रचनात्मक बातचीत और सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया गया, जिसके बाद सोनम ने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार छात्रों को न्याय दिलाने और उनके भविष्य से समझौता करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार और अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसदों से मिले आश्वासन के बाद 26 दिन का अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्हें भरोसा दिया गया कि देश की परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही से जुड़े मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा।