फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   neet ug successful students support modi government fast track court paper leak CJP Protest

NEET पेपर लीक: 'पीएम मोदी जिम्मेदार नहीं', नीट पेपर लीक मामले में सफल छात्रों ने केंद्र सरकार का समर्थन किया

Fri, 24 Jul 2026 09:55 AM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 24 Jul 2026 09:55 AM IST
सार

नीट-यूजी परीक्षा में सफल छात्रों ने पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। छात्रों ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे भविष्य में परीक्षा प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी।

विज्ञापन
neet ug successful students support modi government fast track court paper leak CJP Protest
नीट में सफल छात्रों ने सरकार का किया समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्रों ने केंद्र सरकार का समर्थन किया है। सफल छात्रों का कहना है कि इस गड़बड़ी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं। छात्रों के मुताबिक, यह पहली बार है जब नीट परीक्षा में धांधली करने वालों पर इतनी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही छात्रों ने पेपर लीक के मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) बनाने के सरकारी फैसले का भी स्वागत किया है।
विज्ञापन


मामले को लेकर कर्नाटक के हुबली की छात्रा दानेश्वरी सलीमत ने कहा- मैंने नीट परीक्षा पास की और अच्छी रैंक हासिल की। अब नीट परीक्षा में कोई समस्या नहीं है। पहली नीट परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने की समस्या हुई थी, लेकिन अब आयोजित दूसरी परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं है। काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है और अच्छा कोर्स मिलने की संभावना है। छात्रा ने कहा- कुछ लोग नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे हैं। नीट बोर्ड और केंद्र सरकार ने एडमिशन के लिए काउंसलिंग बुलाई है। हम काउंसलिंग की तैयारी कर रहे हैं। हमें कोई परेशानी नहीं हुई है। पहली बार नीट परीक्षा में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


छात्रा दानेश्वरी सलीमत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ लोग, जिनमें विपक्षी पार्टियां भी शामिल हैं, सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। यह सच से बहुत दूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नीट परीक्षा देने वाले भोपाल के छात्रों ने पेपर लीक मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का स्वागत किया। छात्र प्रभात ने कहा- मैंने इस साल नीट की परीक्षा दी। मुझे 390 अंक मिले। सरकार का फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला काफी अच्छा है। बहुत से छात्रों का नीट परीक्षा का सपना रहता है, जिसके लिए वे अपनी तैयारी शुरू करते हैं। छात्र नीट परीक्षा के लिए दो-तीन साल की तैयारी करते हैं। इसके बाद फल नहीं मिलता है तो वह डिप्रेशन में चला जाता है। फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन के बाद पेपर लीक के मामलों में जल्द सजा हो सकेगी और इसके कारण भविष्य की परीक्षाएं भी सही ढंग से हो सकेंगी।


छात्र प्रियांश कुशवाहा ने कहा- इस साल की नीट परीक्षा में मेरे 410 अंक आए हैं। इस साल पहली परीक्षा के बाद बहुत से छात्र खुश थे और उन्हें उम्मीद थी कि वे पास होंगे, लेकिन जब पेपर लीक और दोबारा परीक्षा की खबर आई तो काफी बच्चों को सदमा लगा। बहुत से बच्चे दोबारा परीक्षा की तैयारी करने की भी स्थिति में नहीं थे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होना बहुत गलत था, लेकिन ऐसे मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला सही है। हमें उम्मीद है कि इसका असर दिखाई देगा। वहीं, फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठन के फैसले पर छात्रा प्रियांशी ने कहा कि यह सरकार का बिल्कुल सही फैसला है, क्योंकि पेपर लीक के मामलों में जल्दी ही कार्रवाई सुनिश्चित होगी। इससे पेपर लीक करने वालों के खिलाफ भी एक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed