{"_id":"6a61b0f993e5271e0a082dc2","slug":"video-congress-workers-protest-at-nainital-club-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नैनीताल में गूंजी छात्रों की आवाज, राहुल गांधी के कोटा वीडियो ने हिलाया क्लब, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नैनीताल में गूंजी छात्रों की आवाज, राहुल गांधी के कोटा वीडियो ने हिलाया क्लब, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज के अंतर्गत सोमवार को नैनीताल क्लब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राहुल गांधी की कोटा वीडियो का प्रसारण किया गया। वीडियो प्रसारण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ नैनीताल क्लब से एक विशाल पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मल्लीताल पंत पार्क पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों के हक की लड़ाई को सड़क से संसद तक मजबूती से लड़ा जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल छीमवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, सभासद जितेंद्र पांडे, सभासद अंकित चंद्रा, संजय कुमार, त्रिभुवन फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।