फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atul Murder Case: Damini assigned this responsibility in jail; uncle visits to meet her lover

अतुल हत्याकांड: दामिनी को जेल में मिली जिम्मेदारी, प्रेमी से मिलने पहुंचा चाचा; जेलर ने बताई ये बात

Fri, 24 Jul 2026 12:11 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 24 Jul 2026 12:11 AM IST
सार

Meerut News: मेरठ के हस्तिनापुर में दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर सांप से डसवाकर अपने पति अतुल की हत्या करा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा था। जेल में दामिनी को लाइब्रेरी का केयर टेकर बनाया गया है। 

विज्ञापन
Atul Murder Case: Damini assigned this responsibility in jail; uncle visits to meet her lover
अतुल कुमार पंवार के साथ दामिनी भड़ाना। हत्यारोपी तुषार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर में स्कूल संचालक पति अतुल पंवार की प्रेमी तुषार के साथ मिलकर सांप से डसवाकर हत्या कराने वाली पत्नी दामिनी से मुलाकात करने चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में कोई नहीं आया है। तुषार और दामिनी का केस लड़ने के लिए निजी वकील किया गया है। इसके साथ ही तुषार से उसके चाचा ने मुलाकात की है। दामिनी को जेल की लाइब्रेरी का केयर टेकर बनाया गया है। वह रामायण के अलावा अन्य किताबें पढ़कर अपना समय गुजार रही है।
विज्ञापन

 

अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी दामिनी और छह वर्षीय पुत्र मानिक के साथ हस्तिनापुर के जे. ब्लॉक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे और कस्बे में एक निजी स्कूल का संचालन करते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी दामिनी को स्कूल के वैन चालक तुषार से प्रेम हो गया। दोनों ने अतुल पंवार को रास्ते से हटाने के लिए हत्या का प्लान बना लिया। दोनों ने मिलकर सांप से डसवाकर अतुल का मार दिया। ताकि उनके ऊपर शक न आए। दामिनी के ससुराल पक्ष के लोगों ने रिश्ता खत्म कर दिया है। मायके पक्ष ने लोगों ने भी नाता तोड़ने की बात कही है। तुषार से मिलने के लिए उसके चाचा जेल पहुंचे थे।
 
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दामिनी से मुलाकात करने अभी तक कोई नहीं आया है। उसने जेल में महिला बंदियों को पढ़ाने की इच्छा जताई है। अभी शिक्षक हमारे पास उपलब्ध हैं, जब जरूरत पड़ेगी तो उससे महिला बंदियों की पढ़ाई करा देंगे। जेल में बंदी हाईस्कूल, इंटर और ओपन यूनिवर्सिटी से कोर्स कर रहे हैं। दामिनी और तुषार ने निजी वकील किया है।

ये भी देखें...
प्रिंस हत्याकांड: प्रेमिका का फोटो इंस्टाग्राम पर लगाना बना हत्या की वजह, पिता ने गर्दन में कोहनी गड़ाकर मारा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed