फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman raped in Kharkhoda under the pretext of marriage; she consumed poison

Meerut: खरखौदा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वादे से मुकरा तो छात्रा ने खा लिया जहर; प्रेमी गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 24 Jul 2026 12:35 AM IST
सार

खरखौदा में दूसरे समुदाय के युवक अरमान ने बीए की छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ गलत काम किया। आहत होकर छात्रा ने जहर खा लिया, उसे मेडिकल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Woman raped in Kharkhoda under the pretext of marriage; she consumed poison
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

एक युवक ने खरखौदा थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा को अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। छात्रा को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने घर में घुसकर छात्रा और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन

 

पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी मूल रूप से दिल्ली और वर्तमान में खरखौदा निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। मजिस्ट्रेट ने छात्रा के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पीड़ित परिवार से अस्पताल में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी मिलने पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाली अनुसूचित जाति की 23 वर्षीय छात्रा को मोहल्ले के रहने वाले अरमान पुत्र अनीस ने चार साल पहले अपने जाल में फंसाया। बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। दो साल पहले छात्रा और आरोपी के बीच मनमुटाव के बाद अलगाव हो गया था। दोनों के बीच दो साल तक बातचीत भी बंद रही। 
अब आरोपी अरमान की शादी तय हो गई थी। इसी बीच दोनों के बीच फिर से संपर्क हो गया। आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। 
 
विज्ञापन

इससे नाराज होकर बुधवार को छात्रा ने जहर खा लिया। आनन-फानन परिजन छात्रा को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। जहां गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। छात्रा के परिजनों ने घटना को लेकर आरोपी पक्ष से विरोध जताया। आरोप है कि बुधवार शाम आरोपी अरमान, उसकी मामी नगीना, खातून, समीना और सानिया, मामा महबूब, मोहसिन व दानिश उनके घर में घुस आए तथा उनकी छात्रा व परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 
 

पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी अरमान मूल रूप से दिल्ली का है। खरखौदा में अपने मामा महबूब के यहां रह रहा था। अरमान खरखौदा में बिजली फिटिंग का काम करता है। अरमान से पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
 

पुलिस कार्रवाई करती तो न आती जहर खाने की नौबत
पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि यदि खरखौदा पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती तो यह नौबत न आती।

ये भी देखें...
अतुल हत्याकांड: दामिनी को जेल में मिली जिम्मेदारी, प्रेमी से मिलने पहुंचा चाचा; जेलर ने बताई ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed