Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Congress and BJP should answer regarding the NEET paper leak instead of leveling false allegations against the Punjab government: Baltej Pannu
{"_id":"6a61a3b383909cc38f0699c7","slug":"video-congress-and-bjp-should-answer-regarding-the-neet-paper-leak-instead-of-leveling-false-allegations-against-the-punjab-government-baltej-pannu-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार पर झूठे आरोप लगाने की बजाय NEET पेपर लीक पर जवाब दें कांग्रेस और भाजपा: बलतेज पन्नू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार पर झूठे आरोप लगाने की बजाय NEET पेपर लीक पर जवाब दें कांग्रेस और भाजपा: बलतेज पन्नू
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और भाजपा पर पंजाब सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों को पहले NEET पेपर लीक मामले पर देश की जनता को जवाब देना चाहिए।
बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यकाल में पंजाब में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरीदकोट में सामने आया मामला पेपर लीक का नहीं, बल्कि नकल का था। उनके अनुसार परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की मदद से नकल करते एक अभ्यर्थी को मौके पर ही पकड़ लिया गया था और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर फरीदकोट की घटना को पेपर लीक बताकर अपने शासनकाल के मामलों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
पन्नू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में देशभर में 90 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अब भाजपा दूसरों पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है, लेकिन जनता सच्चाई से भली-भांति परिचित है।
आप प्रवक्ता ने कांग्रेस और भाजपा से पंजाब सरकार पर निराधार आरोप लगाने के बजाय शिक्षा व्यवस्था से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।