{"_id":"6a61a39230c5de33de0ed792","slug":"video-video-eka-tarafa-parathasha-ma-bhajal-sapataha-cal-raha-ha-thasara-ora-pana-brabtha-ha-raha-ha-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक तरफ प्रदेश में भूजल सप्ताह चल रहा है दूसरी ओर पानी बर्बाद हो रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक तरफ प्रदेश में भूजल सप्ताह चल रहा है दूसरी ओर पानी बर्बाद हो रहा है
एक तरफ प्रदेश में भूजल सप्ताह चल रहा है। भूजल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। लगातार बढ़ रही बोरिंग के चलते जलस्तर गिरता चला जा रहा है जिधर देखो बोरिंग हो रही है और उसके बाद वाटर हार्वेस्टिंग का ध्यान भी नही रखा जा रहा है।
पानी की बर्बादी हो रही है ऐसा ही कुछ नजारा पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित मार्ग प्रकाश नगर निगम कार्यालय के पीछे देखने को मिला जहां बोरिंग कर पानी की पाइप लाइन डाली गई है। काफी दिनों से साफ पानी आ रहा है पर उसके बाद भी पानी बहता रहता है और ये पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है व सड़क भी खराब हो रही है जबकि बार-बार पानी के गिरते जलस्तर पर चिंता जताई जा रही है पर उसके बाद भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। पानी बर्बाद करने से भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। भूजल का तेजी से गिरना और भविष्य में पीने के पानी का गंभीर संकट उत्पन्न होने का डर सताने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।