फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Amar Ujala Meritorious Student Award Ceremony 225 students honored in Rohtak CM Nayab Saini

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: रोहतक में सम्मान पाएंगे 225 मेधावी, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 23 Jul 2026 08:14 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 23 Jul 2026 08:14 AM IST
सार

समारोह दोपहर एक बजे शुरू होगा, जबकि विद्यार्थियों का पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Meritorious Student Award Ceremony 225 students honored in Rohtak CM Nayab Saini
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : X @cmohry

विस्तार

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन आज रोहतक में आयोजित किया जा रहा है। 23 जुलाई को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के प्रदेश और जिला स्तर के लगभग 225 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। मुख्यमंत्री सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी देंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला पिछले कई वर्षों से सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों को नई पहचान दिलाने का काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह दोपहर एक बजे शुरू होगा, जबकि विद्यार्थियों का पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। यह समारोह विद्यार्थियों की सफलता का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने और नए लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा भी देगा। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया भी मौजूद रहेंगे।


इस आयोजन में गीता विश्वविद्यालय मुख्य प्रायोजक है। अन्य प्रायोजकों में सीजीसी विश्वविद्यालय मोहाली, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, आरपी एजुकेशनल ट्रस्ट, दयावती मोदी अकादमी, नालंदा शिक्षा निकेतन स्कूल, ज्ञान बूस्टर अकादमी, डैकस ईवी, कॉलेज स्टडी, एलिमेंट्री एंड टेक्निकल स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया, टैलेंटेड ऋतु इंसान, तनेजा पब्लिक स्कूल, ओमसन्स ज्वेलर्स, दर्पण कोचिंग क्लासेस और वेस्टर्न ओवरसीज स्टडी अब्रॉड लिमिटेड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed