फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HERC Chairman Nand Lal Sharma passes away

Haryana: एचईआरसी अध्यक्ष नंद लाल शर्मा का ब्रेन स्ट्रोक के बाद निधन, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने जताया शोक

Thu, 23 Jul 2026 08:55 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 23 Jul 2026 08:55 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी नंद लाल शर्मा ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी प्रशासक थे। हरियाणा सरकार द्वारा एचईआरसी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पहले वे शिमला स्थित सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रहे।

विज्ञापन
HERC Chairman Nand Lal Sharma passes away
नंद लाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष और एसजेवीएन लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नंद लाल शर्मा का देर रात पंचकूला के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रात करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी नंद लाल शर्मा ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी प्रशासक थे। हरियाणा सरकार द्वारा एचईआरसी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पहले वे शिमला स्थित सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रहे। जुलाई 2023 में उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था। उन्हें विद्युत क्षेत्र में लगभग 18 वर्षों तथा प्रशासनिक सेवाओं में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव था।
विज्ञापन


उनके निधन पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि नंद लाल शर्मा का एसजेवीएन के विकास और विस्तार में उल्लेखनीय योगदान रहा, जबकि एचईआरसी के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने विद्युत क्षेत्र की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। मनोहर लाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नंद लाल शर्मा के निधन से ऊर्जा और विद्युत क्षेत्र ने एक अनुभवी, दूरदर्शी और कुशल प्रशासक को खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed