फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   There should be a judicial inquiry into the action taken against students: Abhay

छात्रों पर कार्रवाई की न्यायिक जांच हो : अभय

विज्ञापन
- इनेलो प्रमुख ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की निंदा की
विज्ञापन


चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसकी उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की है। कहा कि इनेलो छात्रों की मांगों के समर्थन में लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उनके साथ खड़ी रहेगी।



चंडीगढ़ में जारी बयान में चौटाला ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल और कुछ छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार हुआ। अगर ऐसे आरोप सही हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अभय चौटाला ने केंद्र सरकार और संबंधित प्रशासन से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराई जाए और यदि किसी पुलिस अधिकारी या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed