{"_id":"6a6201ecfaa3db119b0e35f0","slug":"airforce-station-inspection-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1841496-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने 7 वायुसेना अस्पताल का दाैरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने 7 वायुसेना अस्पताल का दाैरा
विज्ञापन
सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने 7 वायुसेना अस्पताल का दाैरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (डीजीएएफएमएस) की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने गत दिवस कानपुर छावनी स्थित 7 वायुसेना अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मरीजों की देखभाल से जुड़ी सेवाओं की समीक्षा भी की।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर 7 वायुसेना अस्पताल के के एयर ऑफिसर कमांडिंग एयर कमोडोर आदित्य सपरा ने सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन का स्वागत किया। महानिदेशक ने इस दौरान अस्पताल के मुख्य कामकाज वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे के विकास की योजनाओं की भी समीक्षा की। डीजीएएफएमएस ने अस्पताल के पेशेवर रवैये की सराहना की। उन्होंने सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अस्पताल के समर्पण की प्रशंसा की। अस्पताल की अटूट प्रतिबद्धता को भी सराहा गया। इस दौरे ने आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया, जोकि राष्ट्रीय रक्षा के समर्थन में है। क्लिनिकल उत्कृष्टता और मरीज-केंद्रित देखभाल की जानकारियां ली। निरंतर आधुनिकीकरण भी इस प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सैन्य स्वास्थ्य सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखना भी इसका लक्ष्य है।