{"_id":"6a6202620cfafbbb1308ff41","slug":"ner-player-usha-selected-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1841498-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में सेलेक्ट हुईं पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ी ऊषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में सेलेक्ट हुईं पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ी ऊषा
विज्ञापन
विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में सेलेक्ट हुईं पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ी ऊषा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की खिलाड़ी ऊषा का विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप-2026 के लिए सेलेक्शन हुआ है। प्रतियोगिता चीन के निंगबो शहर में आयोजित की जाएगी। यह उपलब्धि लखनऊ मंडल और भारतीय रेलवे के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि ऊषा वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग स्थित कोचिंग डिपो में तकनीशियन-तृतीय के पद पर कार्यरत हैं। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने ऊषा को इस चयन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन व आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके चलते लखनऊ मंडल के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। मंडल क्रीड़ाधिकारी धनंजय मिश्रा और मंडल क्रीड़ा सचिव उदित मिश्रा ने भी ऊषा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीआरएम ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल अपने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। ऊषा का चयन इसी प्रोत्साहन का परिणाम है। यह भारतीय रेलवे के खेल प्रयासों को भी दर्शाता है।
विज्ञापन