UP: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर शुरू होंगी ग्रीनफील्ड बसें, 151 रुपये में पूरा होगा 90 किमी का सफर
उत्तर प्रदेश रोडवेज 27 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ग्रीनफील्ड बस सेवा शुरू करेगा। 90 किलोमीटर की दूरी 1 घंटा 45 मिनट में पूरी होगी। प्रति यात्री किराया 151 रुपये तय किया गया है। बसें सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक आलमबाग टर्मिनल से संचालित होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
27 जुलाई से रोडवेज बसें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इन बसों को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे नाम से चलाया जाएगा। लखनऊ से कानपुर की 90 किमी की दूरी 1:45 घंटे में पूरी होगी तथा बस का किराया 151 रुपये प्रतियात्री होगा।
रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र प्रशासन की ओर से विभिन्न डिपो से एक्सप्रेसवे पर चलाई जाने वाली बसों की संख्या व समयसारिणी मांगी गई थी। जिसके आने के बाद बस संचालन की तारीख तय की गई है। साथ ही सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा गया कि बसों की समयसारिणी, स्टॉपेज और किराए का ब्यौरा टिकटिंग मशीन में दर्ज करवा ली जाए।
बसों का संचालन इस समय होगा
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के नाम से साधारण बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें आलमबाग टर्मिनल से चलाई जाएंगी। बसों का संचालन सुबह सात बजे से रात दस बजे तक होगा। बसें कानपुर तक की 90 किलोमीटर की दूरी पौने दो घंटे में पूरी कर लेंगी। एक्सप्रेसवे पर एक बस के आने-जाने पर 1405 रुपये का टोल लगेगा। इसकी वजह से बस का किराया प्रतियात्री 151 रुपये होगा।
यह अभी तक कानपुर जाने वाली बसों के किराए 137 रुपये से 14 रुपये अधिक है। जबकि नेशनल हाइवे से कानपुर जाने वाली बसों का किराया 123 रुपये होगा। इस रूट पर टोल कम होने के कारण किराया कम रहेगा। सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत होने पर यात्री लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8726005808 पर शिकायत व सुझाव दे सकते हैं।