फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Will Shikshamitras return to their original schools? Demands for CM intervention

यूपी: क्या शिक्षामित्रों की होगी मूल विद्यालय में वापसी? सीएम से दखल की मांग; भाजपा अध्यक्ष से मिले शिक्षक

Thu, 23 Jul 2026 07:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 23 Jul 2026 07:16 PM IST
सार

UP Shiksha Mitra: यूपी के शिक्षामित्र एक बार फिर से आंदोलन के मूड में हैं। इधर  68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की।

 

विज्ञापन
UP: Will Shikshamitras return to their original schools? Demands for CM intervention
लगातार संघर्ष कर रहे हैं यूपी के शिक्षामित्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ 25 जुलाई को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाएगा। 25 जुलाई 2017 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षामित्रों के समायोजन निरस्त किए जाने के बाद से अब तक काफी शिक्षामित्रों का निधन हो चुका है। 25 जुलाई को उन सभी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन


श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ही संगठन जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में लंबित समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र भी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजेगा।
विज्ञापन


इसमें तीन जनवरी 2025 के शासनादेश और महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशों के बाद भी शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और समायोजन की प्रक्रिया न पूरा होना प्रमुख है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि इसके साथ ही टीईटी उत्तीर्ण और एनसीटीई मानकों को पूरा करने वाले लगभग 60000 शिक्षामित्रों को सुपर टीईटी से छूट देते हुए उन्हें शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। उनकी सेवानिवृत्ति आयु अनुभव और योग्यता को देखते हुए 60 से बढ़ाकर 62 साल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को 11 माह के स्थान पर 12 महीने का मानदेय दिया जाए। स्पेशल टीईटी में शिक्षामित्रों को शामिल होने का अवसर दिया जाए। असमय मृत्यु का शिकार शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता व उनके परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी दी जाए। इन प्रमुख मांगों को भी मांग पत्र में शामिल किया जाएगा।

68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले, 5 फीसदी छूट की मांग

 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति लागू करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए उत्तीर्णांक में 5 फीसदी छूट देने की अपील की। उन्होंने 150 पूर्णांक में 60 अंक (40 फीसदी) पर परिणाम संशोधित कर नई सूची जारी करने को कहा। अभ्यर्थी नेता तूफान सिंह ने बताया कि आयोग ने 5 फीसदी छूट का निर्देश दिया है। इस छूट से ओबीसी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को लाभ मिलेगा। अभ्यर्थियों ने विभाग से जल्द अनुपालन कराकर न्याय दिलाने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञापन लेने के बाद जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। आशुतोष वर्मा और नवीन चौधरी भी ज्ञापन देने वालों में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed