फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Elderly man beaten to death by strongmen over land dispute in Ayodhya FIR registered against eight people

Ayodhya News: जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदला; दबंगों ने पीट-पीटकर बुजुर्ग को मार डाला, आठ पर एफआईआर

Thu, 23 Jul 2026 07:26 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 07:26 PM IST
सार

अयोध्या में दो भाइयों का जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने पीट-पीटकर बुजुर्ग को मार डाला। आठ पर एफआईआर दर्ज की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Elderly man beaten to death by strongmen over land dispute in Ayodhya FIR registered against eight people
अस्पताल में भर्ती विवाद में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अयोध्या में हैदरगंज थाना क्षेत्र के कुंआडाड़ गांव में बुधवार रात जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने 63 वर्षीय बुजुर्ग चैतू राम निषाद को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। इस घटना में कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस पर मौके से हट जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह विवाद राम अनुज और राजकुमार निषाद नामक दो भाइयों के बीच वर्षों से चला आ रहा था। सोमवार को राजकुमार ने राम अनुज की पत्नी को गालियां दीं और पीटा। पत्नी ने इसकी जानकारी लुधियाना में रह रहे राम अनुज को दी। राम अनुज तत्काल लुधियाना से गांव पहुंचा। 
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार शाम उसने दोस्तों को शराब और मछली की दावत दी। रात करीब 9:30 बजे राम अनुज ने घटना की साजिश रचते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। राजकुमार ने हालात भांपकर 112 डायल पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में ही राम अनुज और उसके साथियों ने राजकुमार व परिजनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई के पास गए थे मदद के लिए

जान बचाने के लिए राजकुमार अपने चचेरे बड़े भाई चैतू राम निषाद के पास पहुंचा। चैतू राम ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उन्हें पीटकर मार डाला। बालगोविंद उर्फ बालक राम, खुशीराम, राजकुमार और अन्य दो लोग इस हमले में चोटिल हो गए। घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुजुर्ग की हत्या के बाद परिवार में मातम छा गया।

घायलों और मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान 112 डायल पुलिस मौके से भाग गई थी। घटना की सूचना पर हैदरगंज प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण और शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। इस पर सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने करीब साढ़े चार घंटे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोके रखा।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

हालात की सूचना पर बीकापुर के कोतवाल देवेंद्र पांडेय और तारुन कोतवाल लालचंद्र सरोज भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल इलाज और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर हैदरगंज पुलिस ने मृतक के पुत्र बालगोविंद की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इनमें राम अनुज, मानिकराम, बाबूराम, हरेंद्र, श्यामलाल, रामू, रामकेश और जगन्नाथ शामिल हैं। कार्रवाई पर शांत हुए ग्रामीणों के बाद पुलिस ने देर रात करीब ढाई बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed