{"_id":"6a61b816c73b3b02e8009b81","slug":"video-nahan-ranital-park-plantation-cleanliness-drive-priyanka-verma-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: रानीताल पार्क में मेगा पौधरोपण और स्वच्छता अभियान शुरू, उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: रानीताल पार्क में मेगा पौधरोपण और स्वच्छता अभियान शुरू, उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:13 PM IST
Link Copied
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाहन के रानीताल पार्क में मेगा पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने पौधा लगाकर किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
अभियान की शुरुआत कमांडेंट होमगार्ड टी.आर. वर्मा और कर्नल जे.एस. चौहान के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों द्वारा रानीताल पार्क में सफाई अभियान चलाकर की गई। इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रशासन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन, इनरव्हील क्लब, एनसीसी कैडेट और होमगार्ड जवानों ने मिलकर रानीताल पार्क में तीन दर्जन से अधिक पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव नवनीत गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।