Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Khazana Gate area inundated due to clogged sewer; kitchen ceiling slab collapses, major accident averted
{"_id":"6a61a7768075f0f49b082f43","slug":"video-khazana-gate-area-inundated-due-to-clogged-sewer-kitchen-ceiling-slab-collapses-major-accident-averted-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीवरेज जाम होने से खजाना गेट क्षेत्र जलमग्न, घर की रसोई का लैंटर गिरा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज जाम होने से खजाना गेट क्षेत्र जलमग्न, घर की रसोई का लैंटर गिरा, बड़ा हादसा टला
लगातार बारिश के बाद सीवरेज जाम होने से खजाना गेट क्षेत्र जलमग्न हो गया। जलभराव के कारण एक मकान की रसोई का लैंटर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बारिश का पानी जमा रहने के कारण मकानों की नींव कमजोर होती जा रही है। उनका आरोप है कि पहले भारी बारिश के बावजूद पानी की निकासी हो जाती थी, लेकिन इस बार सीवरेज और नालियों के जाम होने से हालात बेकाबू हो गए हैं।
पीड़ित परिवारों और क्षेत्रवासियों ने नगर निगम व प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि बरसाती पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो कई अन्य मकान भी खतरे की जद में आ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।