Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Power and water supply disrupted for 36 hours; angry residents block Attari-Wagah National Highway
{"_id":"6a61aff2c6ac1b226006362d","slug":"video-power-and-water-supply-disrupted-for-36-hours-angry-residents-block-attari-wagah-national-highway-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"36 घंटे से बिजली-पानी ठप, गुस्साए लोगों ने अटारी-वाघा नेशनल हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे से बिजली-पानी ठप, गुस्साए लोगों ने अटारी-वाघा नेशनल हाईवे किया जाम
छेहरटा और कोट खालसा क्षेत्र में करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के विरोध में सैकड़ों लोगों ने अटारी-वाघा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन (पीएसपीसीएल) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बुधवार सुबह से इलाके में बिजली नहीं है, जिसके कारण पानी की सप्लाई भी पूरी तरह बंद हो गई है। लोगों ने बताया कि घरों में अंधेरा है, पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है और उन्हें बाजार से पानी की बोतलें खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और बीमार सबसे ज्यादा परेशान हैं।
स्थानीय निवासी रजिंदर कौर ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे प्यास से परेशान हैं और परिवार महंगा पानी खरीदने को मजबूर हैं। वहीं अशोक कुमार ने कहा कि बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति ठप है और गरीब परिवार रोजाना पानी खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने सरकार से बिजली बोर्ड कर्मचारियों की हड़ताल का जल्द समाधान निकालने की मांग की।
प्रदर्शनकारी हरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद न तो कोई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचा और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
उधर, बिजली बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन हड़ताल पर होने के कारण किसी अधिकारी ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।