{"_id":"6a6206e69cf5679fa70642f9","slug":"video-flood-like-situation-in-gaggomahal-due-to-continuous-rain-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लगातार बारिश से गग्गोमाहल में बाढ़ जैसे हालात, धान की फसल जलमग्न; किसान यूनियन ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बारिश से गग्गोमाहल में बाढ़ जैसे हालात, धान की फसल जलमग्न; किसान यूनियन ने मांगा मुआवजा
सीमावर्ती गांव गग्गोमाहल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खेतों, सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि धान की फसल जलमग्न होने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। भारतीय किसान यूनियन (एकता संघर्ष) के प्रदेश अध्यक्ष पलविंदर सिंह माहल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पंजाब सरकार और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
पलविंदर सिंह माहल ने कहा कि डेरा बाबा नानक-अमृतसर मुख्य मार्ग सहित कई संपर्क सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि खेतों में खड़ी धान की फसल डूबने से किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का खतरा है। यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बारिश से पहले नालों की सफाई और पुलों के नीचे उगी झाड़ियों को नहीं हटाया गया, जिसके कारण पानी की निकासी बाधित हो गई। उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति प्राकृतिक आपदा से अधिक प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है।
किसान नेता ने दावा किया कि अब तक न तो कोई राहत टीम मौके पर पहुंची है, न जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने स्तर पर पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।