{"_id":"6a619ce083909cc38f0699c0","slug":"video-moga-government-school-principal-accused-of-molesting-girl-students-arrested-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, हिरासत में
मोगा जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल के प्रिंसिपल अमरजीत सिंह पर छात्राओं ने छेड़छाड़ और गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को छात्राओं के परिवारजनों ने स्कूल में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्राओं व परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
आरोपों के अनुसार, प्रिंसिपल अमरजीत सिंह लंबे समय से छात्राओं को पास बुलाकर गलत हरकतें करते थे। वे छात्राओं को धमकी देते थे कि अगर उन्होंने घर पर बताया तो उन्हें परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। मंगलवार को एक छात्रा ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। बुधवार सुबह परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से पूछताछ की। प्रिंसिपल ने आरोपों से इन्कार किया, लेकिन अन्य छात्राओं ने भी ऐसी ही घटनाओं की पुष्टि की। गुस्साए परिजनों ने प्रिंसिपल को स्कूल परिसर में बंधक बना लिया। डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर थाना सदर ले गई। प्रिंसिपल अमरजीत सिंह ने आरोपों पर सफाई देते हुए उन्हें पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे उनके अपने बच्चों जैसे हैं। अमरजीत सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने बच्चों को छुआ था, लेकिन उनकी भावना गलत नहीं थी। थाना सदर के थानाध्यक्ष हरबिंदर सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल को थाने लाया गया है। आगे परिवार और बच्चों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।