{"_id":"6a61f999a7efb586c2039603","slug":"video-electricity-department-employees-on-strike-in-pathankot-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, अधिकारी फील्ड में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, अधिकारी फील्ड में उतरे
पंजाब स्टेट बिजली बोर्ड इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम एवं एकता मंच से संबद्ध कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आज भी पंजाब के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए अपनी भड़ास निकाली। ग्रिड सब स्टेशन इंप्लाइज यूनियन रजि. नंबर. 24 स्टेट कानूनी सलाहकार बलविंदर भगत ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के प्रति न तो पंजाब सरकार और न ही पावरकॉम प्रबंधन ने कोई गंभीरता दिखाई है। वित्त मंत्री, बिजली मंत्री और पावरकॉम प्रबंधन के साथ कई दौर की बैठकों के बावजूद कर्मचारियों को केवल आश्वासन ही मिले, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर ठोस फैसला या अधिसूचना जारी नहीं की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।