{"_id":"6a6195cc8171756905015fc3","slug":"video-pandoh-dam-water-release-alarm-system-mandi-bbmb-himachal-news-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pandoh Dam Alert: अब पंडोह डैम से पानी छोड़ने से 30 मिनट पहले बजेंगे 6 अलार्म, मंडी तक मिलेगा खतरे का संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pandoh Dam Alert: अब पंडोह डैम से पानी छोड़ने से 30 मिनट पहले बजेंगे 6 अलार्म, मंडी तक मिलेगा खतरे का संकेत
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:01 AM IST
Link Copied
डैम सेफ्टी एक्ट 2021 की गाइडलाइन की अनुपालना करते हुए बीबीएमबी प्रबंधन ने पंडोह डैम से लेकर मंडी शहर तक 6 अलार्मिंग सिस्टम पूरी तरह से स्थापित कर दिए हैं। बीबीएमबी के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि अलार्मिंग सिस्टम को लगाने का कार्य बीती 30 अप्रैल को पूरा कर लिया गया है और अब यह सिस्टम पूरी तरह से फंग्शनल हो चुका है। जब भी पंडोह डैम से पानी छोड़ा जाना हो तो उससे आधा घंटा पहले इस अलार्म सिस्टम के माध्यम से लोगों को सूचित किया जा रहा है। ताकि नदी किनारे रह रहे लोग, या फिर उसके पास गए हुए लोगों तक अलर्ट पहुंच जाए और वह समय रहते नदी से दूर चले जाएं। उन्होंने बताया कि इस पूरे सिस्टम का एक ही उद्देश्य है कि पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदी किनारे गए हुए लोगों के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे। चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि जो अलार्मिंग सिस्टम लगाए गए हैं उनमें हूटर के अलावा अनाउंसमेंट का भी प्रावधान रखा गया है। आम तौर पर हूटर बजाकर ही लोगों को सचेत किया जाएगा लेकिन किसी आपात स्थिति में यदि वायस मैसेज देने की जरूरत पड़ी तो उसे भी दिया जा सकेगा। यह वॉयस मैसेज प्री-रिकार्डिड या फिर लाइव भी बोला जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।