{"_id":"6a61f991188d32b76703a24f","slug":"video-effigy-of-punjab-government-burnt-over-pharmacy-paper-leak-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में बीजेपी का प्रदर्शन, फार्मेसी पेपर लीक पर जलाया पंजाब सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में बीजेपी का प्रदर्शन, फार्मेसी पेपर लीक पर जलाया पंजाब सरकार का पुतला
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर मोगा में भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोगा स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस प्रदर्शन की अगुवाई एडवोकेट परमिंदर सिंह बरार, प्रभारी पंजाब भाजपा युवा और पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए परमिंदर सिंह बरार ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कभी पंजाब तो कभी दिल्ली में बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले भी कई पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, लेकिन सरकार ने प्रभावी कदम नहीं उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जिससे कई छात्र घायल हुए हैं। हालांकि जब उनसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों, खासकर छात्राओं पर लाठीचार्ज को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से परहेज किया और बात को टालते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।