{"_id":"6a61ebb32c698c7d300d8802","slug":"video-protest-in-sri-kiratpur-sahib-against-the-barnala-lathi-charge-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में श्री कीरतपुर साहिब में प्रदर्शन, सीएम का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में श्री कीरतपुर साहिब में प्रदर्शन, सीएम का जलाया पुतला
बरनाला में हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को श्री कीरतपुर साहिब में विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर शहर में मार्च निकाला और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बरनाला में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।