{"_id":"6a61995e741625fefb0e13c8","slug":"video-shimla-rain-weather-update-thursday-monsoon-himachal-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Rain: वीरवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट; लोगों को उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Rain: वीरवार को झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तापमान में गिरावट; लोगों को उमस से मिली राहत
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:02 AM IST
राजधानी शिमला में वीरवार को सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली।
बारिश के दौरान शहर की ऊंची पहाड़ियां बादलों से ढकी रहीं और रिज, माल रोड तथा आसपास के इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहीं। कई स्थानों पर लोगों ने छातों और रेनकोट का सहारा लेकर अपने दैनिक कार्य निपटाए।
बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और कुछ स्थानों पर यातायात भी धीमा रहा। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।