{"_id":"6a62018bb0b92e5cc8074bc2","slug":"video-auto-rickshaw-driver-creates-high-voltage-drama-after-e-challan-attempt-tries-to-set-himself-on-fire-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिक्शा का ई चालान करते देख चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा, खुद को आग लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो रिक्शा का ई चालान करते देख चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा, खुद को आग लगाने का किया प्रयास
कोतवाली गंगा घाट के नवीन गंगा पुल के पास गुरुवार दोपहर जाम लगता देख मौके पर मौजूद यातायात पुलिस द्वारा एक ऑटो रिक्शा वाले को हटाने का प्रयास किया गया जिसके न हटने पर टी एस आई धर्मेंद्र सिंह द्वारा मोबाइल से ई-चालान करने के लिए फोटो खींची गई। यह देख ऑटो रिक्शा चालक आग बबूला हो गया और ऑटो वहीं छोड़ निकट स्थित एक मोटर बाइक की दुकान पहुंचा जहां से मोबी ऑयल लेकर खुद पर डालते हुए आग लगाने का प्रयास किया। इस बीच वहां हड़कंप मच गया टी एस आई समेत अन्य पुलिसकर्मी युवक को बचाने का प्रयास करने लगे तभी युवक और भड़क गया और जमकर गाली गलौज करने लगा। युवक का कहना रहा की पुलिस उसका अकारण ई चालान कर रही थी। जिससे परेशान होकर उसने यह हरकत की। बीच चौराहे पर करीब 20 मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा जिससे पौन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। युवक को काबू में करते हुए किसी तरह से पुलिस कोतवाली गंगा घाट ले गई ।कोतवाली गंगा घाट प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक कुछ मानसिक रूप से बीमार होना प्रतीत हुआ है। युवक द्वारा जाम लगाया जा रहा था जिस पर टी एस आई द्वारा चालान करने के लिए फोटो खींची जा रही थी जिस पर युवक भड़क गया था युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, वहीं ऑटो रिक्शा को कोतवाली में खड़ा कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।