{"_id":"6a620202e158bc5be60e2fa0","slug":"video-traffic-jam-situation-under-the-underpass-due-to-a-pothole-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गड्ढे के कारण अंडरपास के नीचे बने जाम के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे के कारण अंडरपास के नीचे बने जाम के हालात
Vimal Sharma
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:28 PM IST
Link Copied
काफी समय से मरम्मत नहीं होने और प्रत्येक बारिश में जल भराव के कारण रेलवे अंडरपास के नीचे गहरे गड्ढे बन गए। उनके कारण वाहन चालकों को गति कम कर वाहन गुजारने पड़ते हैं। कई बार जाम के हालात बने।
ओसीता जगदेवपुर में दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर अंडरपास बना है। इसमें प्रत्येक बारिश में पानी भर जाता हैै। इस कारण सड़क टूट गई है। उस पर गड्ढे बन गए हैं। यही हालात उससे करीब दो सौ मीटर पहले तिगरी की तरफ रेलवे हाईगेज का है। यहां पर भी सड़क टूट गई हैै, जबकि इस सड़क और अंडरपास से धनौरा, बछरायूं के साथ ही हसनपुर व धनौरा तहसील के 20 से अधिक गांवाें के लोग अपनी रिश्तेदारियों में आने जाने के लिए गुजरते हैं। बुधवार को पक्के पुल पर साप्ताहिक पशु बाजार लगा था। इस कारण धनौरा, बछरायूं से दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहन तिगरी होकर गुजरे। लिहाजा वाहनों की संख्या अधिक होने और सड़क टूटी होने के कारण अंडरपास पर कई बार जाम के हालात बने। इसके अलावा सामने से किसानों की बुग्गी आ जाने के कारण भी वाहन चालकों को रफ्तार कम करनी पड़ी और जाम जैसे हालात बन गए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नवीन पाल का कहना है कि अंडरपास के नीचे टूटी सड़क परेशानी का सबब बनती है। बारिश के बाद उसे सही कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।