फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says BJP lost ground after defeat in Legislative Council elections

यूपी: अखिलेश बोले- विधान परिषद चुनाव में हार से खिसकी भाजपा की जमीन, कार्यकर्ताओं से बोले-दिन-रात एक कर दें

Wed, 04 Nov 2026 10:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Nov 2026 10:22 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और पीडीए के कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से दिन-रात मेहनत कर विधानसभा चुनाव जीतना है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh says BJP lost ground after defeat in Legislative Council elections
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव और अब विधान परिषद चुनाव में हार से भाजपा की जमीन खिसक चुकी है। विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों पर सपा को भाजपा से ज्यादा मत मिले हैं। झूठ, लूट और बेईमानी भाजपा की पहचान बन चुकी है। भाजपा नेता सपा नेतृत्व और पीडीए पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम कर रहे हैं। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। मतदाता सूची में नाम रहेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा।

विज्ञापन


अखिलेश बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और पीडीए के कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से दिन-रात मेहनत कर विधानसभा चुनाव जीतना है और भाजपा को हमेशा के लिए हराना है। भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है। पहले उसकी जमीन खिसकी और अब वह अंगद का पैर कहां रखेगी। भाजपा नेता जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से धैर्य के साथ काम करने और भाजपा के किसी भी उकसावे में नहीं आने की अपील की। कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता मतदाता सूची पर नजर रखें। अपना और आसपास के लोगों का नाम सूची में जरूर जांचें। एक भी वोट नहीं कटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर सरकारी अस्पतालों में गरीबों का पूरी तरह निशुल्क इलाज होगा। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को बेहतर बनाया जाएगा। गरीबों को इलाज के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed