{"_id":"6a6200f1727e35bf6e0e30b8","slug":"video-lakshmibai-kelkars-birthday-celebrated-as-sankalp-diwas-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"संकल्प दिवस के रूप में मनाया लक्ष्मीबाई केलकर का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प दिवस के रूप में मनाया लक्ष्मीबाई केलकर का जन्मदिन
Vimal Sharma
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:24 PM IST
Link Copied
राष्ट्र सेविका समिति ने लक्ष्मीबाई केलकर का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान बहनाें ने कहा कि केलकर ने सारी जिंदगी महिलाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उनमें देश प्रेम की भावना जागृत की।
समिति की नगर कार्यवाहिका निशा सिंह चाहल के नेतृत्व में समिति की बहनें मंगलवार शाम अवंतिका पार्क में एकत्र हुईं। यहां पर सबने लक्ष्मीबाई केलकर (मौसी) के चित्र केे आगे नमन कर संकल्प लिया कि देश की सेवा से कभी पीछे नहीं हटेंगीं। दौरान सह नगर कार्यवाहिका गीता गोयल व हिमांशु रानी ने कहा कि जिस तरह आरएसएस देश सेवा के लिए तत्पर रहता है, उसी तरह केलकर ने महिलाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होना सिखाया। उनमें देश सेवा की भावना जागृत की। संकल्प दिवस के रूप में ही उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। अभियान चलाकर महिलाओं को समिति से जोड़कर देश सेवा के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अंजलि सिंघल, आरती ठाकुर, ऋषिबाला, विनीता गर्ग, अनीता शर्मा, नीतू चाहल, अलका शर्मा आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।