Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran and Music composer Anirudh Ravichander Engagement and Wedding details

काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी: संगीतकार ने साझा की तस्वीर, ग्रीस में हुआ कार्यक्रम; कब होगा वेडिंग रिसेप्शन?

Wed, 11 Nov 2026 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Nov 2026 07:59 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन काव्या मारन की शादी मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर से हो गई है। काव्या और अनिरुद्ध की शादी के लिए कई दिग्गजों को न्योता दिया गया है। साउथ के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत भी शादी समारोह में नजर आए।

विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran and Music composer Anirudh Ravichander Engagement and Wedding details
अनिरुद्ध और काव्या - फोटो : Anirudh Instagram

विस्तार

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनिरुद्ध ने काव्या के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और सन टीवी नेटवर्क की कार्यकारी निदेशक हैं। वह सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को होगा। ऐसे में कपल की शादी की गेस्ट लिस्ट कई बड़े सितारों से सजी हुई है। 
विज्ञापन
Trending Videos

कई दिग्गज शामिल
काव्या और रविचंदर की शादी के समारोह में कई दिग्गज शामिल रहे। सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शादी में शामिल हुए और उन्होंने दंपती को बधाई दी। इस शादी समारोह में तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर काव्या के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो पूरी जिंदगी के लिए है।' इसके साथ ही उन्होंने आज की तारीख भी लिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran and Music composer Anirudh Ravichander Engagement and Wedding details
अनिरुद्ध और काव्या का वायरल फोटो - फोटो : X
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध  को सबसे पहले बड़ी लोकप्रियता 'कोलावरी डी' गाने से मिली थी। इसे बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़  बनाई। उन्होंने कैथी', 'लियो' और 'विक्रम' समेत कई हिट फिल्मों के लिए गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिया। शाहरुख खान की 'जवान' का म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया। फिर, रजनीकांत की बीते साल आई 'कुली' का म्यूजिक दिया। हालिया काम की बात करें तो रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी अनिरुद्ध का ही म्यूजिक है। इसके अलावा साल के अंत में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक की जिम्मेदारी इनके कंधों पर ही है। दिलचस्प बात यह है कि अनिरुद्ध ने जो फिल्में बनाईं, उनमें से अधिकांश फिल्में उनके होने वाले ससुर कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस की हैं।
विज्ञापन

क्यों चर्चा में रहती हैं काव्या मारन
आईपीएल में जब सनराइजर्स हैदराबाद का कोई बल्लेबाज छक्का लगाता है, तो स्टैंड्स और डगआउट में बैठी काव्या मारन की खुशी कैमरों में कैद हो जाती है। टीम हारती है, तो उनके चेहरे की मायूसी भी सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती है। क्रिकेट के मैदान से मिली इसी पहचान के बीच अब काव्या की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। काव्या मारन मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं।

एक तरफ करोड़ों का कारोबारी साम्राज्य, दूसरी तरफ आईपीएल में अपनी टीम के लिए जुनून और अब दक्षिण भारतीय संगीत जगत के चर्चित नाम अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी। क्रिकेट में उनकी लोकप्रियता आईपीएल के दौरान बढ़ी, जब मैचों और नीलामी के दौरान उनकी प्रतिक्रियाएं लगातार कैमरों में दिखाई देने लगीं। हालांकि, उनकी पहचान सिर्फ एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी की बॉस तक सीमित नहीं है। काव्या ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है। वह 2016 से सन टीवी नेटवर्क से जुड़ी हैं और 2019 में कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनीं। सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा, सन ग्रुप की क्रिकेट फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी है, जिसने दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में खिताब जीते हैं। क्रिकेट के प्रति उनकी दिलचस्पी और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें खास पहचान दिलाई। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उन्हें 'आईपीएल मिस्ट्री गर्ल' और 'आईपीएल की ग्लैमसन बॉस' जैसे नाम भी दिए हैं।

Sunrisers Hyderabad co-owner Kavya Maran and Music composer Anirudh Ravichander Engagement and Wedding details
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी है काव्या मारन की नेटवर्थ?
काव्या मारन की कुल संपत्ति 400 से 500 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया जाता है। हालांकि, उनकी निजी संपत्ति का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, इसलिए इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की जा सकती। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की संयुक्त संपत्ति 450 से 550 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है। इन आंकड़ों को भी प्रमाणित वित्तीय जानकारी के बजाय अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed