{"_id":"6af46573d696353ad704c700","slug":"bcci-announced-women-india-a-squad-for-all-format-home-series-against-england-a-know-teams-captain-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई: इंग्लैंड ए के खिलाफ सभी प्रारूप की सीरीज के लिए महिला ए टीम घोषित, किसे मिली कप्तानी? देखें स्क्वॉड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई: इंग्लैंड ए के खिलाफ सभी प्रारूप की सीरीज के लिए महिला ए टीम घोषित, किसे मिली कप्तानी? देखें स्क्वॉड
Wed, 11 Nov 2026 06:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:24 PM IST
सार
भारत ए और इंग्लैंड ए की महिला टीमों के बीच तीनों प्रारूप की सीरीज होनी है। ये सीरीज भारत में ही खेली जाएगी। बीसीसीआई ने इसके लिए तीनों टीमों का एलान कर दिया है। सीमित ओवर प्रारूप की कमान अनुष्का शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
भारतीय महिला ए टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
इंग्लैंड ए के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली सभी प्रारूपों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय महिला ए टीम घोषित कर दी है। सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अनुष्का शर्मा को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है, जबकि एकमात्र बहुदिवसीय मुकाबले में मीनू मणि टीम की अगुआई करेंगी। इंडिया ए और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच यह घरेलू सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
सीरीज का कार्यक्रम
दोनों टीमें सबसे पहले पुणे के एमसीए स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी, जो 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को खेली जाएगी। इसके बाद बाकी के मुकाबलों के लिए दोनों टीमें मुंबई का रुख करेंगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 8, 11 और 14 दिसंबर को तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि इसी मैदान पर 19 दिसंबर से एकमात्र बहुदिवसीय मैच खेला जाएगा। सीमित ओवरों के साथ-साथ बहुदिवसीय स्क्वॉड में भारत की ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को भी शामिल किया गया है, जिन्हें दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था।

टीम में कौन-कौन शामिल?
इसके अलावा टीम में बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा भी शामिल हैं। बहुदिवसीय स्क्वॉड में शुभा सतीश को भी जगह मिली है, जिन्होंने 2023-24 सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार टेस्ट डेब्यू किया था और 2024-25 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खेली थीं।

🚨 News 🚨 India A Women's squads for all-format home series against England A announced. Details ▶️ https://t.co/j0HicMVnlN #INDAvENGA https://t.co/ElobCWGt1H
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 11, 2026
भारतीय महिला ए टी20 टीम: वृंदा दिनेश, तनिषा सिंह, सैनिका चालके, अनुष्का शर्मा (कप्तान), निकी प्रसाद, जी कमलिनि (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), मीनू मणि (उपकप्तान), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, मोनिका पटेल, काशवी गौतम।
वनडे मैचों के लिए भारतीय महिला ए टीम: वृंदा दिनेश, तनिषा सिंह, प्रिया पूनिया, अनुष्का शर्मा (कप्तान), निकी प्रसाद, जी कमलिनि (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), मीनू मणि (उपकप्तान), तेजल हसबनीस, श्रेयंका पाटिल, अमीषा बहुखंडी, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, काशवी गौतम।
बहुदिवसीय मुकाबले के लिए महिला ए टीम: मीनू मणि (कप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनिषा सिंह, पूर्वाजा वर्लेकर, हेनरीएट्टा परेरा, तेजल हसबनीस (उपकप्तान), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, साइमा ठाकोर, अक्षिता भगत, अमीषा बहुखंडी, हैप्पी कुमारी, शबनम शकील।