Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aaryavir Sehwag's Old interview with Virat Kohli goes viral after his heroic knock against UAE in U19 Asia Cup

अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग का कोहली के साथ पुराना इंटरव्यू हो रहा वायरल, नौ साल पहले क्या हुई थी बातचीत?

Wed, 11 Nov 2026 04:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग इन दिनों अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। आर्यवीर ने यूएई के खिलाफ दमदार पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह विराट कोहली का इंटरव्यू ले रहे हैं।

विज्ञापन
Aaryavir Sehwag's Old interview with Virat Kohli goes viral after his heroic knock against UAE in U19 Asia Cup
आर्यवीर सहवाग का कोहली के साथ इंटरव्यू - फोटो : Star Sports Video Grab/BCCI

विस्तार

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का विराट कोहली के साथ 2017 का एक पुराना इंटरव्यू अंडर-19 एशिया कप में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब नौ साल पहले जब आर्यवीर ने हाथ में माइक लेकर तीनों फॉर्मेट के तत्कालीन भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंटरव्यू लिया था, तब वह बहुत छोटे बच्चे थे। अब यूएई के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप मैच में 160 रनों की शानदार पारी खेलकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

यूएई के खिलाफ आर्यवीर ने खेली थी दमदार पारी 
अंडर-19 एशिया कप में सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 70 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आर्यवीर ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों और सात छक्कों की मदद से 160 रनों की यादगार पारी खेली। वीके विनीत के साथ उनकी 193 रनों की साझीदारी के दम पर भारत ने सात विकेट पर 309 रन बनाए थे। जैसे ही आर्यवीर की इस पारी ने लोगों का ध्यान खींचा, वैसे ही उनका विराट कोहली के साथ किया गया पुराना इंटरव्यू भी वायरल होने लगा, जो विराट के प्रति उनके शुरुआती जुड़ाव और सम्मान की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली से इंटरव्यू में क्या किए थे सवाल? 
उस बातचीत के दौरान आर्यवीर ने विराट कोहली से वीरेंद्र सहवाग के साथ उनकी पहली मुलाकात के बारे में पूछा था। इस पर विराट ने याद करते हुए बताया था कि दिल्ली में एक स्टेट-लेवल कोच के जरिए उनकी मुलाकात वीरेंद्र सहवाग से हुई थी, जो दोनों क्रिकेटर्स को जानते थे। वह मुलाकात तब हुई थी जब विराट ने अंडर-17 क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक बनाया था। इसके अलावा, आर्यवीर ने आशीष नेहरा द्वारा विराट को ट्रॉफी देने वाली प्रसिद्ध तस्वीर पर भी सवाल किया था। बातचीत में विराट ने अपने क्रिकेट सफर को साझा करते हुए युवा खिलाड़ी को बड़े सपने देखने और अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा रखने की प्रेरणा दी थी।

विज्ञापन

कोहली की बल्लेबाजी शैली के कायल हैं आर्यवीर 
टूर्नामेंट से पहले एक बातचीत में आर्यवीर ने विराट कोहली की बल्लेबाजी शैली की प्रशंसा की थी और उनके खेल के कुछ खास पहलुओं को अपनी बल्लेबाजी में शामिल करने की इच्छा जताई थी। यूएई के खिलाफ यह पारी आर्यवीर के करियर का पहला यूथ वनडे शतक है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ मैच में नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर भी सभी का ध्यान खींचा था। हालांकि एक मशहूर उपनाम होने की वजह से उन पर उम्मीदों का दबाव स्वाभाविक है, लेकिन आर्यवीर अब अपनी मेहनत के दम पर आयु-वर्ग के क्रिकेट में खुद की एक अलग पहचान गढ़ रहे हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को ओमान में होने वाले अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में एक बार फिर सभी की निगाहें इसी युवा खिलाड़ी पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed