बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-pregnant-woman-gives-birth-at-waiting-shelter

Damoh News: गर्भवती को समय पर नहीं मिली 108 एंबुलेंस, शासन ने सेवा एजेंसी पर लगाया 2.35 लाख का जुर्माना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 10:49 PM IST
damoh-pregnant-woman-gives-birth-at-waiting-shelter

दमोह जिले के जबेरा विकासखंड के ग्राम बम्होरी में गर्भवती महिला को समय पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सेवा प्रदाता एजेंसी की लापरवाही सामने आने के बाद जेएईएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर 2 लाख 35 हजार 931 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। गुरुवार शाम कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

घटना 8 जुलाई की है। जबेरा जनपद के ग्राम बम्होरी निवासी 30 वर्षीय कविता बाई, पत्नी स्वर्गीय रतन सिंह को दोपहर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस को पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगेगा। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे ई-रिक्शा से स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में बम्होरी बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। इसके बाद महिला को बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में बैठाकर दोबारा एंबुलेंस का इंतजार किया गया।

महिलाओं ने साड़ियों से बनाया पर्दा, प्रतीक्षालय में कराया सुरक्षित प्रसव
करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची और प्रसव पीड़ा लगातार बढ़ती गई। स्थिति गंभीर होने पर गांव की महिलाओं को बुलाया गया। महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए साड़ियों की सहायता से पर्दा बनाकर यात्री प्रतीक्षालय में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद ग्राम बम्होरी के सरपंच ने अपने निजी वाहन से जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की।

ये भी पढ़ें- चलती कार में बंदूक के साथ रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

कलेक्टर ने दिए थे जांच के निर्देश
घटना की शिकायत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव तक पहुंचने पर उन्होंने तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) द्वारा की गई जांच में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने वाली एजेंसी की लापरवाही सामने आई। इसके आधार पर संबंधित सेवा प्रदाता जेएईएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

शासन ने लगाया ₹2.35 लाख का अर्थदंड
कलेक्टर ने बताया कि शासन स्तर पर प्रस्ताव का परीक्षण किया गया और कंपनी को नोटिस जारी किया गया। जांच में लापरवाही स्वीकार किए जाने के बाद एजेंसी पर 2 लाख 35 हजार 931 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

कलेक्टर बोले— भविष्य में होगी और कड़ी कार्रवाई
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: जगन छोले-भटूरे की दुकान पर चला नगर निगम का बुलडोजर, व्यापारियों ने किया हंगामा

23 Jul 2026

VIDEO: तांत्रिक बनकर बहनों का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

23 Jul 2026

VIDEO: प्रेमी के शादी से इंकार पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती

23 Jul 2026

Meerut: कांवड़ की ऊंचाई बढ़ाने समेत छह मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन

23 Jul 2026

Meerut: ब्रह्मपुरी-माधवपुरम की बिजली समस्याओं को लेकर डिप्टी मेयर ने एसई के साथ की बैठक

23 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: तहसील में अमीनों का कार्य बहिष्कार, मांगों को लेकर दिया धरना

23 Jul 2026

Punjab Congress: गुटबाजी पर हाईकमान सख्त, राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी विधानसभा चुनाव

विज्ञापन

VIDEO: गाजीपुर-बलिया एक्सप्रेस-वे पर विकसित होगा बी कॉरिडोर

23 Jul 2026

Video: पाड़च्छू में पहाड़ी से गिरीं भारी चट्टानें, एक घंटे तक बंद रहा धर्मपुर-सरकाघाट एनएच

23 Jul 2026

कानपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के आवास पर चूड़ी भेंट सत्याग्रह

23 Jul 2026

पठानकोट में बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, अधिकारी फील्ड में उतरे

मोगा में बीजेपी का प्रदर्शन, फार्मेसी पेपर लीक पर जलाया पंजाब सरकार का पुतला

मोगा में दो महिलाएं गिरफ्तार, 52 जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में सोना बरामद

VIDEO: केंद्रीय टीम ने भीमताल के ब्रिटिश कालीन डैम का किया निरीक्षण

23 Jul 2026

Video: तेज बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

23 Jul 2026

Budaun News: एक महीने बाद ओवरब्रिज पर यातायात शुरू, मरम्मत कार्य के चलते था बंद

23 Jul 2026

Shahjahanpur: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

23 Jul 2026

गभाना में नहर कटने से दुकानों, सड़क पर पानी, 50 बीघा फसल जलमग्न

23 Jul 2026

जैलाफ में चेयरमैन ने खेल मैदान, श्मशान भूमि के विकास की घोषणा

सेक्टर-5 के लोग अनिश्चितकालीन धरने का आज तीसरा दिन

23 Jul 2026

समाजसेवी एसके. शर्मा द्वारा बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

23 Jul 2026

मंडलीय रेल परिवार सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2026

23 Jul 2026

कानपुर में बिठूर की पौराणिक धरोहर, आज भी मौजूद है अति प्राचीन 'पीलू' का वृक्ष

23 Jul 2026

कानपुर में याद की गईं कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल, निर्वाण दिवस पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं किया नमन

23 Jul 2026

VIDEO: बदायूं में पैरावेट पशुमित्रों ने किया कार्य बहिष्कार, नियमित मानदेय की मांग

23 Jul 2026

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की बैठक में घुसा सांड, पुलिसकर्मियों ने निकाला

23 Jul 2026

Bihar: छात्रों का बवाल... SP समेत पुलिसकर्मी घायल!

23 Jul 2026

अलवर के पाटा गांव में फिर भड़की हिंसा: इस परिवार पर हुआ हमला, चार महिलाएं हुईं घायल; किस बात पर हुआ तनाव?

23 Jul 2026

सिक्सलेन फ्लाईओवर अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है

23 Jul 2026

जंतर मंतर पर लाठी चार्ज के विरोध में पैदल मार्च

23 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed