{"_id":"6a62f8aa608b8288000d53aa","slug":"two-police-constables-arrested-for-the-brutal-assault-of-a-minor-girl-bhopal-crime-news-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: आरक्षक ने पूर्व सहकर्मी की नाबालिग बेटी के साथ किया गंदा काम, सिपाही होटल के बाहर दे रहा था पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: आरक्षक ने पूर्व सहकर्मी की नाबालिग बेटी के साथ किया गंदा काम, सिपाही होटल के बाहर दे रहा था पहरा
Fri, 24 Jul 2026 11:10 AM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:10 AM IST
सार
भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस के दो आरक्षकों पर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और अपराध में सहयोग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद खाकी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
मॉल संचालक पर दुष्कर्म के आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश पुलिस के दो आरक्षकों ने न केवल खाकी को शर्मसार किया है, बल्कि भरोसे और रिश्तों को भी तार-तार कर दिया। धार जिले में पदस्थ एसएएफ आरक्षक संतोष सेन ने अपने पूर्व साथी की 17 वर्षीय बेटी को दरिंदगी का शिकार बनाया। हैरत की बात यह है कि वारदात के दौरान आरोपी का साथी आरक्षक अपने चार साल के मासूम बेटे के साथ होटल के कमरे के बाहर पहरा देता रहा, ताकि कोई अंदर न आ सके। भोपाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।
जन्मदिन पार्टी का झांसा देकर बुलाया लाल परेड मैदान
जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी संतोष सेन पूर्व में भोपाल में तैनात था। इस दौरान उसकी दोस्ती एसएएफ के ही एक अन्य कर्मचारी से हुई, जिससे उसके पारिवारिक संबंध बन गए थे। इसी पहचान का फायदा उठाकर संतोष ने अपने साथी आरक्षक जितेंद्र उर्फ जीत के बच्चे की जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर नाबालिग को बुलाया। झांसे में आकर किशोरी लाल परेड मैदान पहुंची, जहां संतोष और जितेंद्र अपनी कार से उसका इंतजार कर रहे थे।
होटल के कमरे में दरिंदगी, बाहर पहरा देता रहा साथी आरक्षक
दोनों आरक्षक किशोरी को जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बजाय एमपी नगर स्थित एक होटल में ले गए। वहां आरोपी संतोष सेन ने 17 वर्षीय पीड़िता को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। इस दौरान उसका साथी आरक्षक जितेंद्र कमरे के बाहर अपने चार साल के बेटे को साथ लेकर पहरा देता रहा, ताकि कोई कमरे में दाखिल न हो सके। वारदात के बाद रात में आरोपी संतोष, जितेंद्र की कार से पीडि़ता को उसके घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Explainer: जिस परियोजना से बुंदेलखंड का सूखा खत्म होने का दावा, उसका विरोध क्यों, केन-बेतवा लिंक का क्या असर?
पुलिस ने दोनों आरोपी आरक्षकों को किया गिरफ्तार
घर पहुंचते ही पीडि़ता ने आपबीती अपने पिता को बताई। परिजन तुरंत पीडि़ता को लेकर कमला नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जीरो पर प्रकरण दर्ज किया।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: अरेरा हिल्स थाना प्रभारी शर्मा व एक आरक्षक निलंबित, महिला से अनैतिक संबंधों के आरोप में कार्रवाई
घटना की शुरुआत लाल परेड मैदान से हुई थी, जो जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए केस डायरी जहांगीराबाद थाने स्थानांतरित की गई। जहांगीराबाद थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आरक्षक संतोष सेन और पहरा देने वाले उसके साथी आरक्षक जितेंद्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।