फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patwari attacked while taking action against illegal mining; suffered a fractured arm and had

Ratlam: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए पटवारी पर हमला, हाथ हुआ फ्रैक्चर; कपड़ों के साथ पंचनामा भी फाड़ा

Fri, 24 Jul 2026 08:31 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 08:31 AM IST
सार

रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। मारपीट में पटवारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Patwari attacked while taking action against illegal mining; suffered a fractured arm and had
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले की आलोट तहसील के ग्राम देवगढ़ में अवैध खनन की कार्रवाई करने गए पटवारी अजय चौहान पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल पटवारी को आलोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हिम्मतखेड़ी के पटवारी अजय चौहान गुरुवार दोपहर शासकीय कार्य से ग्राम देवगढ़ गए थे। रास्ते में उन्हें देवगढ़ क्षेत्र में नाले के पास कुछ लोग जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अवैध खनन करते दिखे। उन्होंने रूककर पूछताछ की तथा खनन करने के दस्तावेज मांगे। आरोपियों ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही दस्तावेज बताए।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पंचनामा बनाया व आरोपियों को जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस थाने लेकर चलने के लिए कहा। इसी बात पर आरोपी नाराज हो गए तथा हमला कर उनके साथ झूमाझटकी और मारपीट शुरू कर दी। इससे वे घायल हो गए तथा उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। अरोपियों ने पटवारी के बैग से पंचनामा निकाला और उसे फाड़कर फेंक दिया। पटवारी ने घटना की जानकारी दूरभाष पर वरिष्ठ अधिकारियों को दी तथा डायल 112 पर कॉल किया। इसी बीच आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों में हड़कंम मचा
आरोपियों के भागने के बाद कुछ ग्रामीण घायल पटवारी अजय चौहान को लेकर आलोट के सरकारी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान आलोट तहसीलदार वंदना किराड़े व अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे तथा पटवारी से घटना की जानकारी ली। आलोट के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर पटवारी अजय चौहान के हाथ में पट्टा चढ़ाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया।


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी, अभी भी 10% बारिश की कमी, आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटवारी अजय चौहान ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से पूछताछ कर पंचनामा बनाया तथा वाहन लेकर थाने चलने को कहा तो उन्होंने हमला कर मारपीट की। उनके बैग से पंचनामा निकालकर उसे फाड़ दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed