{"_id":"6ade0b1de140b3fe950216ef","slug":"dewas-car-accident-three-dead-elderly-man-two-women-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवास में हादसा: बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंदा, बुजुर्ग समेत दो महिलाओं की मौत; सड़क किनारे खड़ी थी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास में हादसा: बेकाबू कार ने तीन लोगों को रौंदा, बुजुर्ग समेत दो महिलाओं की मौत; सड़क किनारे खड़ी थी महिलाएं
Sun, 25 Oct 2026 07:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 25 Oct 2026 07:29 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के देवास जिले के दड़ गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार बेकाबू कार ने दो महिलाओं और घर के बाहर बैठे 80 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। कार चालक घायल हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देवास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। दड़ गांव के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इसके बाद कार घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर धूप सेंक रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में बुजुर्ग सहित दोनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान देवनालिया-जूनापानी क्षेत्र के निवासी 80 वर्षीय शंकर, 40 वर्षीय मनीबाई और 45 वर्षीय जमुनाबाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार इंदौर के रेसकोर्स रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं और रविवार सुबह पिकनिक मनाने के लिए उदयनगर आए थे।
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात
विज्ञापन
पहले महिलाओं को मारी टक्कर, फिर बुजुर्ग को कुचला
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे कार दड़ गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी मनीबाई व जमुनाबाई को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिलाओं को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी। बेकाबू वाहन आगे बढ़ा और घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर धूप सेंक रहे 80 वर्षीय शंकर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग और गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया।
तीन से चार खंभे भी क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होने के बाद वाहन ने सड़क किनारे लगे तीन से चार खंभों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार से पिकनिक के दौरान खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी मिले हैं।
एडिशनल एसपी एचएस बाथम ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों का बागली स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। हिरासत में लिए गए चालक धर्मेंद्र जैन का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।