फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Hemant Khandelwal Calls Kharge's Remarks on PM Modi's Late Father Unfortunate

मध्यप्रदेश: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर हेमंत खंडेलवाल बोले- खरगे की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण

Sun, 25 Oct 2026 09:18 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 25 Oct 2026 09:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध में भी मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Hemant Khandelwal Calls Kharge's Remarks on PM Modi's Late Father Unfortunate
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा से असहमति हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक विषयों को राजनीतिक विवाद का हिस्सा बनाना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में खरगे की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के गौरव को प्राथमिकता दी है। उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिचायक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन, 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन


खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोध के चलते प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्तिगत कटाक्ष करना कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लगातार जनादेश खो रही कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का जवाब तर्क और काम से दिया जाना चाहिए, व्यक्तिगत टिप्पणियों से नहीं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपनी राजनीति की दिशा पर विचार करने की बात कही और कहा कि जनता को विकास, जनकल्याण और भविष्य को लेकर स्पष्ट दृष्टि चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सीएम मोहन यादव ने खरगे की निंदा की

विश्वास सारंग बोले- खरगे ने मर्यादा की हद पार की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ रहे हैं। सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना कांग्रेस की आदत बन गई है। कभी प्रधानमंत्री की दिवंगत मां और अब उनके दिवंगत पिता के बारे में इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में इतना नीचे उतरना भारतीय संस्कार नहीं हैं। लोकतंत्र में इस तरह की शब्दावली के लिए कोई जगह नहीं है। खरगे ने जो कहा है, वह अक्षम्य है। कांग्रेस लगातार मर्यादाएं तोड़ रही है।




 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed