फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-police-arrest-student-protest-couple-kailash-vijayvargiya-house

Indore News: छात्रों के लिए प्रदर्शन करने वाले दंपति को भेजा जेल, मंत्री विजयवर्गीय के घर जाना पड़ा भारी

Fri, 24 Jul 2026 08:57 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 24 Jul 2026 08:57 AM IST
सार

दंपती ने प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया और टंट्याभील चौराहे पर चल रहे छात्र आंदोलन से भीड़ जुटाने का प्रयास किया था। सूचना मिलने के 1 घंटे के भीतर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया और धारा 151 के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन
indore-news-police-arrest-student-protest-couple-kailash-vijayvargiya-house
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर जाना पड़ा महंगा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

छात्रों के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे दंपती पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार दोपहर प्रहलाद पाण्डेय और उनकी पत्नी संगीता हाथों में संविधान की प्रति लेकर मंत्री के घर के बाहर पहुंचे थे।
विज्ञापन



पुलिस प्रशासन को इस प्रदर्शन की भनक करीब 1 घंटे पहले ही लग गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा अमले ने मौके पर पहुंचकर मंत्री निवास के आसपास घेराबंदी मजबूत कर दी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों ने विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। इंदौर के पांडे दंपती ने छात्र आंदोलन के समर्थन में पहले सांसद शंकर लालवानी के घर के बाहर धरना दिया, इसके बाद दोनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर धरना देने पहुंच गए थे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया और धरना स्थलों से भीड़ जुटाने का प्रयास
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। दंपती ने इस प्रदर्शन को बड़ा रूप देने के लिए सोशल मीडिया पर कई संदेश प्रसारित किए थे। इसके अलावा टंट्याभील चौराहे पर जारी विद्यार्थियों के आंदोलन में पहुंचकर भी उन्होंने छात्रों से मंत्री निवास के घेराव में शामिल होने की अपील की थी। तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों के साथ कोई भी अन्य व्यक्ति प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा और दोनों को अकेले ही विरोध दर्ज कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझाइश के बाद भी नहीं माने, पुलिस ने हिरासत में लिया
जब दंपती मौके पर पहुंचे तो मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद जब प्रहलाद पाण्डेय सड़क पर बैठकर विरोध जताने लगे, तब पुलिस बल ने उन्हें उठाकर अपनी गाड़ी में बैठाया। साथ ही उनकी पत्नी को भी महिला पुलिस की मदद से थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी आर.डी.कानवा के अनुसार पूछताछ में दंपती ने माना कि उनसे नियम उल्लंघन की भूल हुई है।

धारा 151 के तहत केस दर्ज कर भेजा जेल
बिना किसी पूर्व अनुमति के संवेदनशील क्षेत्र में प्रदर्शन करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में पुलिस ने दंपती के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 151 एवं बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने की धाराओं में मामला पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया है।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान से खफा थे दंपती
पांडे दंपति ने पुलिस को बताया कि विधानसभा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा यह कहना कि NEET परीक्षा घोटाला प्रदेश का विषय नहीं है, फिर छात्र आंदोलन को प्रायोजित बताना और अब छात्रों के संदर्भ में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने से युवाओं और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। इसके विरोध में वे धरना देने पहुंचे थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed