फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 'Tai' said—No one can neglect Indore; this city was built on the strength of its citizens.

Indore:ताई ने कहा-इंदौर को कोई उपेक्षित नहीं कर सकता, ये शहर नागरिकों के दम पर बना

Thu, 23 Jul 2026 08:36 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 23 Jul 2026 08:36 PM IST
सार

विकास के मामले में इंदौर की कथित उपेक्षा को लेकर चल रही बहस के बीच पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्पष्ट कहा कि इंदौर को कोई उपेक्षित नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यह शहर नागरिकों की ताकत और जनभागीदारी से आगे बढ़ा है।

विज्ञापन
Indore: 'Tai' said—No one can neglect Indore; this city was built on the strength of its citizens.
पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन - फोटो : amarujala

विस्तार

विकास के मामले में हो रही इंदौर की उपेक्षा को लेकर अभ्यास मंडल ने एक परिचर्चा का आयोजन किया। जिसमें पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा है कि इंदौर को कोई उपेक्षित नहीं कर सकता है। यह शहर नागरिकों के दम पर बना है। नर्मदा का पानी हम लड़ाई लड़ कर लाए हैं। इंदौर में सरकार के द्वारा बड़ी विकास योजनाओं को आकार दिया गया है। यह एक ऐसा शहर है जहां की जनता ही शहर की चिंता करती है।

विज्ञापन



महाजन ने कहा कि यदि इंदौर उपेक्षित होता तो यहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल होता क्या? एम वाय अस्पताल के लिए सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए के उपकरण दिए जाते हैं क्या? इंदौर का हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय होता क्या? पीथमपुर के उद्योगों के लिए इंदौर में एयर कार्गो की सेवा शुरू होती क्या? इंदौर के लोग नर्मदा पेयजल योजना का पहला चरण अपनी ताकत से लेकर आए हैं। इंदौर की अपेक्षा कोई नहीं कर सकता है अलबत्ता यह सच है कि इंदौर का सुव्यवस्थित विकास नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पीथमपुर में होने वाले विकास का भार इंदौर उठाता है। अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों की समिति बनाई जाना चाहिए। इस समिति के माध्यम से उसे क्षेत्र में किए जाने वाले कामों को लेकर योजना तैयार की जाना चाहिए। ताई ने कहा कि यदि उज्जैन का विकास भी होता है तो उसमें बुराई क्या है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गौतम कोठारी ने कहा कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का विकास तो हुआ है लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। आर्किटेक्ट अतुल सेठ ने कहा कि मास्टर प्लान का निर्माण शहर की जनता की सहभागिता से होना चाहिए। अभी तक पुराने मास्टर प्लान के क्रियान्वयन की स्थिति की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पर्यावरणविद डॉ ओ पी जोशी ने कहा कि इंदौर की हवा, पानी और हरियाली की स्थिति खराब है। रेलवे क्षेत्र के विशेषज्ञ नागेश नामजोशी ने कहा कि हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि हम अपेक्षा की स्थिति से बाहर कैसे आएं।  कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय का प्रवर्तन शिवाजी मोहिते ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन माला सिंह ठाकुर ने माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed