फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP Protest today update From metro services to internet shutdowns find out what affected

Jantar Mantar Protest: मेट्रो सेवा से लेकर इंटरनेट बंद होने तक, जानें CJP के प्रोटेस्ट से कहां क्या प्रभावित

Fri, 24 Jul 2026 02:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 02:26 PM IST
सार

Delhi Metro Update: प्रदर्शन के बीच डीएमआरसी ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। वहीं स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। इससे पहले 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
CJP Protest today update From metro services to internet shutdowns find out what affected
दिल्ली मेट्रो अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। अब दिल्ली मेट्रो ने अपने 18 स्टेशनों को बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद
डीएमआरसी ने आज शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर कोई इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इससे पहले बीती गुरुवार रात को दिल्ली मेट्रो ने 17 स्टेशनों पर आवाजाही को रोक दिया था। जो 24 जुलाई शुक्रवार की सुबह से लागू था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केन्द्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान
18. नई दिल्ली

इंटरनेट सेवाएं आज भी बंद
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को भी बंद रखी गई हैं। राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। 


 

इंटरनेट सेवाएं बंद करने के सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती
दिल्ली हाई कोर्ट आज एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। यह याचिका सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के सरकार के फैसले को चुनौती देती है। इन हिस्सों में जंतर-मंतर के आस-पास के इलाके भी शामिल हैं, जहां छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

मेट्रो स्टेशन बंद, ऑफिस जाने वालों की हो रही जेब ढीली
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद किए जाने से बृहस्पतिवार को लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों से लेकर छात्रों तक को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़े। राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक, जनपथ, आईटीओ, खान मार्केट और बाराखंबा रोड जैसे 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रहने से सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरीपेशा लोगों को हुई। कई यात्री स्टेशन के बाहर खड़े होकर वैकल्पिक रास्ते तलाशते नजर आए। यात्रियों का कहना था कि मेट्रो बंद होने के कारण उन्हें पैदल चलकर दूसरे स्टेशन तक जाना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि ऑटो और कैब का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन किराया सामान्य से काफी ज्यादा हो गया है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की।

कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रही
दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रखी, लेकिन बाहर निकलने के रास्ते बंद होने से यात्रियों को परेशानी हुई। बंद मेट्रो स्टेशनों के बाहर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद ही स्टेशनों को दोबारा खोलने का फैसला लिया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले मेट्रो के अपडेट जरूर देख लें। इसके अलावा, बीते बुधवार को भी लगभग नौ घंटे तक मेट्रो के यह स्टेशन बंद रहे। साथ ही, खबर लिखे जाने तक भी मेट्रो यह स्टॉप 10 घंटे तक बंद रहे।

कई किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे यात्री
मेट्रो स्टेशन बंद होने का असर उन यात्रियों पर भी पड़ा, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता पैदल तय करना पड़ा। कई लोग बैग और जरूरी सामान लेकर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक पैदल जाते नजर आए। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों ने बताया कि उन्हें समय पर पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। कुछ यात्रियों का कहना था कि मेट्रो बंद होने की जानकारी पहले से होने के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था न होने से परेशानी बढ़ गई। ऑटो और कैब का किराया अधिक होने के कारण कई लोगों ने पैदल चलना ही बेहतर समझा।

मैं रोज मेट्रो से कनॉट प्लेस दफ्तर जाता हूं। दो दिन से स्टेशन बंद होने के कारण नई दिल्ली स्टेशन पर उतरना पड़ा और वहां से काफी दूर पैदल चलना पड़ा। -यश

मेट्रो बंद होने का असर बाजारों पर भी पड़ा है। कई ग्राहक समय पर नहीं पहुंच पाए। कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में लोगों को दिक्कत हुई।-राजीव कुमार

सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन आम लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।-अंकित

नई दिल्ली स्टेशन से आगे जाने के लिए ई-रिक्शा वालों ने सामान्य से ज्यादा किराया मांगा। मजबूरी में लोगों को अधिक पैसे देकर सफर करना पड़ रहा है। -अभिनव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed