फास्ट ट्रैक कोर्ट का ड्रामा क्यों?: केजरीवाल का पीएम पर फिर तीखा हमला, वांगचुक के अनशन तोड़ने पर कही ये बात
Arvind Kejriwal Attack PM Modi: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन से जारी अपना अनशन खत्म कर दिया। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने पहली प्रतिक्रिया दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वांगचुक का जीवन और स्वास्थ्य देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। केजरीवाल ने सीजेपी के आज देश भर में घोषित विरोध प्रदर्शन में सभी से भाग लेने का आग्रह किया।
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर कसा तंज
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पेपर लीक मामलों को लेकर तीखा हमला बोला है। एक्स पर एक वीडियो साझा कर अपनी बात रखी। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के एलान को खोखला बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीयत में खोट है। यह बयान 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई द्वारा बेगुनाह करार दिए जाने के बाद आया है। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि अगर जांच में सबूत ही नहीं पेश करने हैं, तो फास्ट-ट्रैक कोर्ट का यह नाटक क्यों? प्रधानमंत्री ने बीती रात 12 बजे यह घोषणा की थी।
कल रात को 12 बजे प्रधानमंत्री जी ने ऐलान किया कि पेपर लीक के लिए सोमवार को संसद में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए क़ानून लाया जाएगा।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 24, 2026
मोदी जी का दिया आश्वासन कितना खोखला है, ये कल ख़ुद ही साबित हो गया।
2024 NEET पेपर लीक के mastermind को कल CBI ने कोर्ट में निर्दोष घोषित कर… https://t.co/PvpXjiJjQh pic.twitter.com/AuM1AODWnM
केजरीवाल की सीजेपी के लिए अपील
अरविंद केजरीवाल ने सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक का जीवन और स्वास्थ्य देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सीजेपी ने आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। केजरीवाल ने सभी लोगों से इन प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की।
I welcome the decision of Sonam Wangchuk ji to call off his anshan. His life and health is v imp for the nation.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 24, 2026
As CJP has declared nationwide protests today, i urge everyone to participate in it.
फास्ट ट्रैक कोर्ट का नाटक क्यों?: अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कल रात 12 बजे पेपर लीक के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का एलान किया। यह कानून सोमवार को संसद में लाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई ने कल कोर्ट में निर्दोष घोषित कर दिया। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि अगर ऐसी ही जांच करनी है और सबूत पेश नहीं करने हैं, तो फास्ट-ट्रैक कोर्ट का नाटक क्यों? उन्होंने प्रधानमंत्री के आश्वासन को खोखला बताया।
नीट पेपर लीक मामले में देशभर के युवाओं में उपजे आक्रोश और राजनीतिक दलों के लगातार प्रदर्शनों के बीच सरकार एक्शन मोड में आ गई है। गुरुवार सुबह से लेकर देर रात तक सरकार ने कई बड़े फैसले लिए और कई घोषणाएं कीं। इसी घटनाक्रम के बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन के 26वें दिन देर रात लगभग 12:30 बजे अपना अनशन समाप्त कर दिया।
देर रात पहुंचे थे जेपी नड्डा
सोनम वांगचुक ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और लद्दाख की एपेक्स बॉडी के शीर्ष नेता उनसे मिलने पहुंचे थे। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था। सांसदों और मंत्रियों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि नीट पेपर लीक और देश की परीक्षा प्रणाली के मुद्दे पर संसद में चर्चा की जाएगी।
तीन प्रमुख लिखित शर्तें कौन सी
-छात्रों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले या 20 जुलाई को संसद चलो मार्च में शामिल होने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई या प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की जाएगी।
-पीड़ित परिवारों को मुआवजा
पेपर लीक की घटना की वजह से जान गंवाने वाले 20 से अधिक बच्चों के परिवारों को सरकार उचित मुआवजा देगी।
-संसद में होगी पूरी बहस
देश की संसद में इस पूरे मुद्दे, परीक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की जवाबदेही तय करने पर विस्तार से बहस और चर्चा होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.