CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की
Delhi Police Leave Cancelled: दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अगले आदेश तक दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यह निर्णय कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है।
दिल्ली पुलिस ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत, सभी पुलिसकर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। अगले आदेश तक कोई भी पुलिसकर्मी बिना अनुमति के किसी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भाग नहीं ले पाएगा।
आदेश में कहा गया कि आकस्मिक और अर्जित अवकाश सहित सभी प्रकार की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रोक दी गई हैं। यह प्रतिबंध राजपत्रित अधिकारियों सहित सभी पुलिसकर्मियों पर लागू होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियां केवल वास्तविक आपातकालीन मामलों में ही स्वीकृत की जाएंगी।