Live
CJP Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े सीजेपी समर्थक, दिल्ली पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द
{"_id":"6a62d44413747b82c20b375e","slug":"cjp-protest-update-live-updates-cockroach-janta-party-protest-in-jantar-mantar-delhi-latest-news-2026-07-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े सीजेपी समर्थक, दिल्ली पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 24 Jul 2026 01:32 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेवटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेवटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:32 PM IST
खास बातें
CJP Protest in Delhi Today Live Updates: नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। वह पिछले 26 दिनों से नीट पेपर लीक को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच आज बातचीत होगी। सीजेपी ने कहा कि जंतर-मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।
विज्ञापन
CJP Proteast Live
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:26 PM, 24-Jul-2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं: अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, 'हमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। विरोध बंद नहीं किया जाएगा। यह विरोध देश के युवाओं का है और यह किसी सोनम वांगचुक या दीपके तक सीमित नहीं है। यह विरोध देश के युवाओं का है, विपक्षी दलों का नहीं। अगर सरकार विरोध का समाधान चाहती है, तो यह केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। मुझे लगता है कि सरकार ने सोनम वांगचुक को हिरासत में रखा था। जेपी नड्डा उनसे मिल सकते थे, लेकिन कोई भी विपक्षी सांसद उनसे नहीं मिल सका। यहां तक कि हम भी उनसे नहीं मिल सके। मुझे बहुत खुशी है कि सोनम सर ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।'
01:15 PM, 24-Jul-2026
सीजेपी प्रतिनिधिमंडल-केंद्र सरकार में बातचीत
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास कुछ ही देर में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सरकार से मिलने के लिए जंतर-मंतर से रवाना हुए।
विज्ञापन
12:53 PM, 24-Jul-2026
सरकार से हमारी मांग मान लेने का लिखित आश्वासन मिला: डॉ. गीतांजलि अंगमो
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी, डॉ. गीतांजलि अंगमो ने कहा, "आधी रात को, हमें सरकार से स्टूडेंट प्रोटेस्टर्स के खिलाफ कोई एफआईआर न करने, नीट विक्टिम्स के लिए मुआवजा और संसद में शैक्षिक सुधारों पर चर्चा की हमारी मांग मान लेने का लिखित आश्वासन मिला। सरकार की तरफ से जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह कल यहां आए थे। उससे पहले, 16 सांसद यहां आए थे, और विपक्ष के 65 सांसदों ने लिखित भरोसा दिया है कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होगी। सरकार और विपक्ष ने तय किया है कि इस मॉनसून सेशन में शैक्षिक सुधारों पर चर्चा होगी। इससे पूरा देश जाग गया है। नीट पेपर लीक एक सिम्टम था, लेकिन सिस्टम में इसके कारण मौजूद हैं। हमें उम्मीद है कि यह सरकार के लिए एक वेक-अप कॉल होगा। यह एक सफल आंदोलन रहा है, और इसीलिए सोनम ने अपना अनशन खत्म किया है। कल से, वह सेमी-सॉलिड डाइट पर चले जाएंगे।"
12:34 PM, 24-Jul-2026
दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। जिसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में अगले आदेश तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। यह आदेश सभी रैंक के अधिकारियों के लिए जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी आदेश में लिखा है कि मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक कोई भी सामान्य छुट्टी आदि नहीं दी जाएगी।
12:20 PM, 24-Jul-2026
सीजेपी प्रोटेस्ट पर जेएनयू की एडवाइजरी
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने अपने यहां सेवारत कर्मियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जेएनयू ने एक्स पर पोस्ट कर कहा , 'जेएनयू के सभी सदस्यों को सलाह दी जाती है कि वे जिम्मेदारी से काम करें और अपनी पर्सनल सेफ्टी को प्रायोरिटी दें। पब्लिक डेमोंस्ट्रेशन पर भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, आपसे रिक्वेस्ट है कि आप नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर या उसके आस-पास होने वाली गैदरिंग में हिस्सा लेने या जाने से बचें। कृपया सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से काम लें। उल्लंघन करने पर लागू कानूनों के तहत कानूनी नतीजे हो सकते हैं और यूनिवर्सिटी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत डिसिप्लिनरी एक्शन भी हो सकता है। आपको एकेडमिक जिम्मेदारी और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।'11:46 AM, 24-Jul-2026
सीजेपी के विरोध पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा, 'मैं वहां आने वाले युवाओं से कहना चाहता हूं कि एक बात साफ नजर आ गई होगी कि इन आंदोलनों के पीछे देश की और विश्व की वो ताकतें हैं जो चाहती हैं कि भारत विकसित भारत ना बने, समर्थ भारत ना बने, शिक्षित भारत ना बने।'
विज्ञापन
विज्ञापन
11:34 AM, 24-Jul-2026
अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कल रात को 12 बजे प्रधानमंत्री जी ने ऐलान किया कि पेपर लीक के लिए सोमवार को संसद में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए कानून लाया जाएगा। मोदी जी का दिया आश्वासन कितना खोखला है, ये कल खुद ही साबित हो गया। 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को कल सीबीआई ने कोर्ट में निर्दोष घोषित कर दिया। अगर ऐसी ही जांच करनी है, अगर आपको सुबूत ही नहीं पेश करने, तो फास्ट ट्रैक कोर्ट का नाटक क्यों?'11:23 AM, 24-Jul-2026
इंटरनेट सेवाएं बंद करने के सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती
दिल्ली हाई कोर्ट आज एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है। यह याचिका सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के सरकार के फैसले को चुनौती देती है। इन हिस्सों में जंतर-मंतर के आस-पास के इलाके भी शामिल हैं, जहां छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।11:11 AM, 24-Jul-2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है: सीजेपी
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, 'जंतर-मंतर पर हमारा धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। हमें बहुत राहत है कि सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी है, क्योंकि 26 दिन से ज्यादा गए थे। उनकी ज़िंदगी इस देश के लिए बहुत कीमती है।' आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग के बारे में उन्होंने कहा, "मीटिंग किसी न्यूट्रल जगह पर होगी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं है।"10:47 AM, 24-Jul-2026