{"_id":"6a631c2201ca5cc103082d58","slug":"video-video-nata-abhayarathaya-ka-samarathana-ma-sapa-ka-paratharashana-shakashha-matara-ka-isatafa-ka-maga-karayakarata-najarabtha-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कार्यकर्ता नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नीट अभ्यर्थियों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, कार्यकर्ता नजरबंद
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने नीट परीक्षा को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। तुलसी उद्यान से सरयू तट तक पैदल मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक अस्थि विसर्जन करने की घोषणा की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्यक्रम से पहले ही कई पदाधिकारियों को कनीगंज स्थित उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया। इसके बाद पदाधिकारियों ने वहीं अपना विरोध दर्ज कराया।
महिला सभा की महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के कारण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा और अब प्रतीकात्मक रूप से शिक्षा मंत्री की अस्थियों का विसर्जन सरयू के बजाय नाली में किया जाएगा।
सपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण पासी व छात्र सभा के प्रदेश सचिव ने कहा कि वे नीट परीक्षा में न्याय की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन करते हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री से जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलनरत युवाओं से संवाद करने और पूरे प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।