Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Attacker flees after shooting a young man dining at a restaurant; SSP BB GTS Murthy briefs on the incident.
{"_id":"6a62b233687d1e8b6b04ce78","slug":"video-attacker-flees-after-shooting-a-young-man-dining-at-a-restaurant-ssp-bb-gts-murthy-briefs-on-the-incident-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में खाना खा रहे युवक को गोली मारकर हमलावर फरार, घटना की जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में खाना खा रहे युवक को गोली मारकर हमलावर फरार, घटना की जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:00 AM IST
नवाबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक रेस्टोरेंट के भीतर खाना खा रहे युवक को अज्ञात हमलावर ने कनपटी से सटाकर गोली मार दी। वारदात के बाद रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को गंभीर हालत में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, फॉरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार, गुरसराय निवासी संजय सिंह अपने चार साथियों के साथ इलाइट से सीपरी बाजार मार्ग स्थित कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर बने द मैड किचन रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। रात करीब नौ बजे सभी खाना खा रहे थे। तभी एक अज्ञात युवक तेजी से रेस्टोरेंट के भीतर आया और संजय की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली सिर में फंस गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
गोली चलने की आवाज से रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। संजय के साथियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सूचना मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। खबर लिखे जाने तक हमले के कारण स्पष्ट नहीं हो सके थे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर बाइक से आए थे। एक आरोपी रेस्टोरेंट के अंदर गया, जबकि दूसरा बाहर बाइक पर इंतजार करता रहा। पुलिस उनके आने-जाने के रूट और पहचान का पता लगाने में जुटी है।
गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि संजय सिंह अपने चार साथियों के साथ खाना खाने आया था। इसी दौरान एक हमलावर ने कनपटी से सटाकर गोली मारी और दूसरे रास्ते से फरार हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवाबाद थाना पुलिस, साइबर सेल, स्वॉट टीम समेत कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अधिवक्ता के यहां करता है मुंशी का काम
संजय सिंह एलएलबी का छात्र है। वह कचहरी में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम भी करता है। वर्तमान में वह सीपरी बाजार क्षेत्र के नंदनपुरा में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पुलिस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।